---विज्ञापन---

ब्रेकफास्ट जितने समय में चार्ज हो जाएगी Volkswagen की यह EV Car, 450Km की है रेंज, जानें कीमत

EV Cars: Volkswagen कारों की भारतीय कार बाजार में एक अलग ही जगह है। यही वजह है कि कार लवर्स कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को कंपनी ने अपने ग्राहकों की इस बेसब्री को कुछ कम किया है। Volkswagen ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Volkswagen D. […]

EV Cars: Volkswagen कारों की भारतीय कार बाजार में एक अलग ही जगह है। यही वजह है कि कार लवर्स कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को कंपनी ने अपने ग्राहकों की इस बेसब्री को कुछ कम किया है। Volkswagen ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Volkswagen D. 2all लॉन्च कर दी है।

20 मिनट में चार्ज होगी 7 सेकंड में 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड

volkswagen की वेबसाइट के मुताबिक यह कार 10 से 80% तक चार्ज होने में महज 20 मिनट का समय लेगी। यह कार सात सेकंड में 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ती है। 160 km/h इसकी टॉप स्पीड है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग करीब 450Km तक चलेगी। ये फ्रंट व्हील ड्राइव कार है। भारतीय बाजार में इसकी शुरूआती कीमत 22 लाख रुपए एक्स शोरुम होगी। कार की लंबाई 4050 mm, चौड़ाई 1812 mm, ऊंचाई 1530 mm है।

---विज्ञापन---

 

Volkswagen D. 2all

10 नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी Volkswagen 

कंपनी Volkswagen D. 2all को साल 2025 तक यूरोपीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कंपनी साल 2026 तक 10 नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। कार में 166 kW की बैटरी पैक मिलेगा। जो 226 PS पावर की क्षमता रखता है। कार का व्हीलबेस 2600 mm, कार की Storage volume 490 to 1,330 l है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 16, 2023 03:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola