फॉक्सवैगन अपनी दो धांसू कार के लेकर आ रहा अपडेट वर्जन, जानें फुल डिटेल
Edited By Amit Kasana

Virtus and Taigun
Edited By Amit Kasana

Virtus and Taigun
Volkswagen cars: फॉक्सवैगन अपनी दो जानदार कार Virtus and Taigun के अपडेट वर्जन लेकर आ रहा है। अप्रैल में कंपनी ने वर्टूस और टाइगुन के नए वेरिएंट पेश किए थे। अनुमान है कि इनकी कीमतों का खुलासा जून 2023 में कर दिया जाएगा। जिसके बाद जल्द ही इनकी डिलीवरी शुरू होगी।
जानकारी के मुताबिक दोनों कारों को टॉप-स्पेक ट्रिम 1.5-लीटर TSI इंजन के मिलेंगे। इनमें मैनुअल ट्रांसमिशन होगा। जिसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें नए कलर ऑप्शन दिए जा सकते हैं। कंपनी की यह सेडान कार हाई डिमांड पर रहती है।
फिलहाल कंपनी ने अपडेट वर्जन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अभी बाजार में Virtus 11.48 लाख रुपये शुरू होकर 17.50 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत मिलती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रिम मिलते हैं। वहीं, Taigun 11.62 लाख रुपये से लेकर 21.10 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत मिलती है। यह प्रीमियम लुक कार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: