Volkswagen अपनी कारों पर दे रहा बंपर डिस्काउंट, 13 की माइलेज देने वाली Tiguan पर 4.20 लाख तक होंगे कम

Volkswagen car discount details in hindi: कंपनी अपनी सेडान Virtus पर कुल 1.67 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है।

Volkswagen अपनी कारों पर दे रहा बंपर डिस्काउंट, 13 की माइलेज देने वाली Tiguan पर 4.20 लाख तक होंगे कम

Volkswagen car discount details in hindi: वोक्सवैगन अपनी गाड़ियों में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी देता है। ईयर एंड पर कंपनी अपनी शानदार कारों पर 4 लाख तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और अन्य छूट भी शामिल है। आइए आपको किस कार पर कितना डिस्काउंट है और उसके जबरदस्त फीचर्स के बारे में बताते हैं। यह डिस्काउंट ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक मान्य है। आखिरी दिन तक बुकिंग करवाने वाले डिस्काउंट के हकदार होंगे।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Volkswagen Tiguan

विज्ञापन

Volkswagen Tiguan (4.20 लाख डिस्काउंट)

इस शानदार कार में 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 190 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Volkswagen Tiguan का बेस मॉडल 35.17 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार में 7 मोनोटोन कलर आते हैं। यह पांच सीटर कार सड़क पर 13.54 kmpl की माइलेज देती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं।

विज्ञापन

Volkswagen Virtus (1.67 लाख डिस्काउंट)

यह कंपनी की सेडान कार है, जिसमें 999 सीसी और 1498 cc का इंजन मिलता है। खास बात यह है कि इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार की कीमत 11.48 लाख रुपये एक्स शोरूम है। यह अलग-अलग वेरिएंट में सड़क पर 18.45 से लेकर 20.66 kmpl तक की माइलेज देती है। पेट्रोल इंजन की यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। यह पांच सीटर कार है।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Volkswagen Virtus 

Volkswagen Taigun ( 1.91 लाख डिस्काउंट)

विज्ञापन

यह स्टाइलिश कार 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। कार में हाई पावर 1.0 लीटर का थ्री सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। इसमें 1.5 लीटर फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन है। कार 11.62 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिल रही है। कंपनी का दावा है कि यह कार 19.87 kmpl तक की मैक्सिमम माइलेज देती है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें सभी स्मार्ट LED लाइट मिलती हैं। Volkswagen Taigun में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ