---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

‘किंग कोहली’ का कार कलेक्शन भी है ‘विराट’, देखें पूरी लिस्ट

Virat kohli car collection: Lamborghini Huracan में 18-इंच के व्हील साइज के साथ बड़ी एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Virat kohli car collection: भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli के गैराज में एक से बढ़कर एक सुपर लग्जरी कारें हैं। उनकी कार कलेक्शन में Bentley, Audi और Lamborghini Huracan जैसी स्पोर्ट्स कारों की लंबी फेहरिस्त है। किंग कोहली की यह धाकड़ कारें चंद सेकंड में स्पीड पकड़ लेती हैं। इनमें सेफ्टी और आराम के कई लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं। आइए आपको इस खबर में शतकवीर की कारें और उनकी कीमत के बारे में बताते हैं। स्टाइलिश लुक्स के साथ इन कारों में बड़े व्हील मिलते हैं।

---विज्ञापन---

Lamborghini Huracan Evo

यह कार 3.22 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में 7.25 kmpl की माइलेज मिलती है। यह कार 5204 cc के धाकड़ इंजन के साथ मिलती है। यह कार केवल पेट्रोल वर्जन में आती है। कार में सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है। यह 2 सीटर स्पोर्ट्स कार है, जो हाई स्पीड प्रदान करती है। यह कार 325 km/h की टॉप स्पीड देती है। Lamborghini Huracan महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 KM/H की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार में बेहद डैशिंग अलॉय व्हील दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

2620 mm का व्हीलबेस

Lamborghini Huracan Evo में का टॉप मॉडल 3.73 करोड़ में आता है। यह कूपे कार है, जिसमें स्टाइलिश प्रोजेक्टर हेडलाइट और स्मूथ फ्रंट लुक मिलता है। इस कार में एरोडायनाम शेप है, जो इसे तेज गति प्रदान करने में सपोर्ट करती है। कार में 18-इंच के व्हील साइज के साथ बड़ी एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। इसमें चार जबरदस्त oval एग्जॉस्ट दिए गए हैं। इस सुपर कार में हाई पावर के लिए 10 सिलेंडर मिलते हैं। कार की लंबाई 4549 mm चौड़ाई 2236 mm और इसमें 2620 mm का व्हीलबेस मिलता है। धांसू व्हीलबेस होने के चलते यह खराब रास्तों पर भी स्मूथ सफर देती है।

किंग कोहली के पास यह कारें भी हैं 

  • Bentley Flying Spur
  • Audi A8L QW12 Quattro
  • Audi R8 V10
  • Audi R8 LMX Limited Edition
  • Bentley Continental GT Mulliner
  • Bentley Continental GT Mulliner
  • Lamborghini Huracan
  • Audi R8 LMX Limited Edition

(Valium)

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2023 04:04 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola