इलेट्रिक स्कूटर समेत समंदर के पानी में डूबा युवक, फिर जो हुआ, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

स्क्रीन शॉट
Edited By Amit Kasana

स्क्रीन शॉट
Viral Video: टू व्हीलर पर अकसर लोग स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में युवक इलेक्ट्रिक स्कूटर को समंदर के पानी में चलाता हुआ वायरल हुआ है। युवक स्कूटर समेत पानी में उतर जाता है फिर जो होता है उसे देखकर सब हैरान हो गए।
दरअसल, युवक ने अपने यह वीडियो यूट्यूब पर डाली है। वह ओला के ईवी स्कूटर को चेक करने कि वह पानी में डूबकर भी परफॉर्म करता है कि नहीं पानी में उसे चलाता है। पानी में वह स्कूटर को पूरा गहराई में उताकर चलाता है। एक बार चलाते हुए स्कूटर पानी में गिर भी जाता है।
वीडियो पर बड़ी संख्या में व्यू और लाइक आ रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक पहले सड़क पर ओला के स्कूटर को चलाकर उसकी टॉप स्पीड और परफॉमेंस चेक करता है। इसके बाद उसे समंदर किनारे पानी में चलाता है। वायरल वीडियो में उसके कुछ दोस्त भी उसके साथ हैं, जो उसकी वीडियो बना रहे हैं।
वीडियो को अभी तक 9 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। जिस यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो डाली गई है वह अकसर ऑटो पर वीडियो बनाकर डालता है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाया गया स्कूटर OLA S1 Pro है।
जानकारी के मुताबिक OLA S1 Pro स्कूटर की टॉप स्पीड 116 Kmph है। इस स्कूटर का वजन 125 kg और सीट हाइट 792 mm है। स्कूटर में 5500 W की मोटर लगाई गई है। यह दमदार ईवी स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 170 Km तक चलता है। OLA S1 Pro में . इस स्कूटर की खास बात यह है कि फिलहाल केवल एक वेरिएंट मिलता है और इसमें 12 कलर ऑप्शन हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: