भारत में अब किफायती इलेक्ट्रिक कारों की जब से डिमांड बढ़ी है तब से बाजार में नए-नए मॉडल आने लगे हैं। कर कंपनियां भी इंडियन कार मार्केट में Affordable Electric Cars का निर्माण कर रही हैं। इतना ही नहीं विदेशी कंपनियां भी इस सेगमेंट में आने की तैयारी कर रही हैं। वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast अब जल्द ही भारत में अपनी पहली छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक VF3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस साल ऑटो एक्सपो में कंपनी ने इस कार से पर्दा उठाया था। भारत में इसका मुकाबला MG Comet EV से होगा। आइए नई VinFast VF3 EV में क्या खास और नया देखने को मिलेगा।
बैटरी, रेंज और फीचर्स
VinFast VF3 इलेक्ट्रिक कार में 18.64 kWh की बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल चार्ज में 215 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। 5.3 सेकंड में 0 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार टू-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जिसे सिटी ड्राइव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। VF3 इलेक्ट्रिक कार के फ्रंट में V-शेप वाली ग्रिल और क्रोम फिनिश डिजाइन के साथ फ्लोटिंग रूफ और ब्लैक-आउट पिलर्स देखने को मिलते हैं।
डायमेंशन की बात करें VF3 इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 3,190mm, चौड़ाई 1,679mm और ऊंचाई 1,652mm है। इसका व्हीलबेस 2,075mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 191mm है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा मैनुअल एयर कंडीशनिंग और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम,डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, चाइल्ड सीट माउंट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
कितनी होगी कीमत
VinFast VF3 की कीमत एक्स-शो रूम कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होगी। वहीं MG Comet EV की कीमत 7 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। कॉमेट EV को बैटरी रेंज प्रोग्राम के तहत आप 4.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर भी खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 5.44 लाख में 7 सीटर कार, 27 का माइलेज फिर भी ग्राहकों ने बनाई इस कार से दूरी, जानें कारण
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
8 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
10 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
11 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines