हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

VinFast की नई इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च! 517km रेंज और 3-रो सीटिंग के साथ देगी Ertiga को टक्कर

VinFast ने अपनी नई VF MPV 7 लॉन्च कर दी है, जो एक बार चार्ज में 517km तक चलने का दावा करती है. दमदार फीचर्स और 3 रो सीटिंग के साथ यह कार बाजार में हलचल मचा सकती है.

विज्ञापन
VinFast की नई इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च. (Photo-Vinfast)

VinFast VF MPV 7 Launched: इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बढ़ते ट्रेंड के बीच VinFast ने भारत में अपनी नई MPV लॉन्च कर दी है. VF 6 और VF 7 के बाद कंपनी अब VF MPV 7 के साथ फैमिली कार सेगमेंट में उतरी है. खास बात यह है कि यह तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक MPV है, जो लंबी रेंज और कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है.

कीमत और बुकिंग डिटेल

VinFast VF MPV 7 की शुरुआती कीमत 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 21,000 रुपये में इसकी बुकिंग कर सकते हैं.

बैटरी और परफॉर्मेंस

इस इलेक्ट्रिक MPV में 60.1kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. कंपनी के अनुसार, यह कार एक बार चार्ज करने पर 517 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. पावर की बात करें तो यह 201bhp और 280Nm टॉर्क जनरेट करती है और 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 9 सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेती है.

विज्ञापन

साइज और डायमेंशन

साइज के मामले में यह MPV काफी स्पेसियस है. इसकी लंबाई 4,740mm, चौड़ाई 1,872mm और ऊंचाई 1,734mm है. वहीं इसका व्हीलबेस 2,840mm रखा गया है, जिससे केबिन में अच्छा खासा लेगरूम मिलने की उम्मीद है.

कलर ऑप्शन्स

कंपनी ने इस कार को कुल 6 रंगों में पेश किया है, जिनमें Introspective Brown, Infinity Blanc, Jet Black, Zenith Grey, Solar Ruby और Moonlit Ocean शामिल हैं. ये सभी कलर इसे प्रीमियम लुक देने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर्स की बात करें तो VF MPV 7 में कई मॉडर्न सुविधाएं दी गई हैं. इसमें ऑल-LED लाइटिंग, 19-इंच अलॉय व्हील्स, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और तीनों रो के लिए AC वेंट्स मिलते हैं. इसके अलावा टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, लेदरट अपहोल्स्ट्री, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. साथ ही इसमें Eco, Normal और Sport जैसे तीन ड्राइव मोड्स, OTA अपडेट और EPB के साथ ऑटो-होल्ड की सुविधा भी मिलती है.

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार काफी मजबूत है. इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन, ESC, TCS, ABS और EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक और 6 एयरबैग्स भी मौजूद हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Toyota की कारें हुई सस्ती! इस महीने मिल रहा तगड़ा फायदा, 1 लाख तक बचाने का मौका, देखें डील

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola