हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार, 517 KM की रेंज वाली MPV अब इतने में मिलेगी  

7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. इस 7 सीटर MPV की कीमत में सीधे 4.10 लाख रुपये की कटौती कर दी है. जानिए इसके फीचर्स, बैटरी और मुकाबले में मौजूद गाड़ियों की पूरी डिटेल.

विज्ञापन
VinFast ने अपनी VF MPV 7 की कीमत में सीधे 4.10 लाख रुपये की कटौती कर दी है.

अगर आप बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट की वजह से प्लान टाल रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बाजार में एक ऐसी इलेक्ट्रिक MPV मौजूद है, जिसकी कीमत में कंपनी ने सीधे 4.10 लाख रुपये की कटौती कर दी है. खास बात यह है कि यह गाड़ी कुछ महीने पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी. अब इसकी कीमत 24.49 लाख रुपये से घटकर 20.39 लाख रुपये हो गई है. नई कीमत के साथ यह इलेक्ट्रिक MPV महिंद्रा और MG जैसी कंपनियों की गाड़ियों को टक्कर देने के लिए पहले से ज्यादा मजबूत दावेदार बन गई है.

लॉन्च के समय रखी थी ‘One India, One Price’ की रणनीति

VinFast ने लॉन्च के समय VF MPV 7 को ‘One India, One Price’ टैगलाइन के साथ पेश किया था. हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत काफी ज्यादा थी. ऐसे में अब 4.10 लाख रुपये की कटौती के बाद यह MPV पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हो गई है. नई कीमत से उन ग्राहकों की दिलचस्पी भी बढ़ सकती है, जो बजट में इलेक्ट्रिक 7-सीटर खरीदने का विकल्प तलाश रहे हैं.

Mahindra और MG की इलेक्ट्रिक गाड़ियों से मुकाबला

नई कीमत के साथ VinFast VF MPV 7 का मुकाबला भारतीय बाजार में मौजूद दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा. महिंद्रा XEV 9S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 20.65 लाख रुपये है, जबकि MG Tomahawk EV की कीमत 19.49 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, सीधे इंपोर्ट होकर आने वाली BYD eMax 7 की शुरुआती कीमत 27.90 लाख रुपये है. ऐसे में 20.39 लाख रुपये की कीमत के साथ VinFast की यह MPV महिंद्रा से सस्ती और BYD के मुकाबले काफी कम कीमत पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

7 सीटर कार में 10.1 इंच की टचस्क्रीन

VinFast VF MPV 7 की लंबाई 4,740 mm और व्हीलबेस 2,840 mm है. इसका डिजाइन सिंपल रखा गया है और इसमें बड़ी विंडो दी गई हैं. कार में तीन रो मिलती हैं, जिनमें एक साथ 7 लोग बैठ सकते हैं. इसके इंटीरियर के लिए दो थीम का विकल्प मिलता है. डैशबोर्ड के बीच में 10.1 इंच की टचस्क्रीन दी गई है. हालांकि, इसमें ड्राइवर के लिए अलग से डिजिटल डिस्प्ले नहीं मिलता.

सेफ्टी और कम्फर्ट के लिए मिलते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो VF MPV 7 में 4 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और मल्टीफंक्शन कंट्रोल के साथ D-कट स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. इसके अलावा कार में Type-A और Type-C के दो USB पोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और Vivi AI पावर्ड पर्सनल असिस्टेंस मिलता है.

विज्ञापन

एक बार चार्ज करने पर 517 KM की रेंज

इस इलेक्ट्रिक MPV में 60.13 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 517 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 204 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह कार 0 से 100 km/h की रफ्तार 9 सेकेंड से भी कम समय में पकड़ सकती है.

क्या अब खरीदना फायदे का सौदा होगा?

24.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर VinFast VF MPV 7 खरीदना कई ग्राहकों के लिए महंगा सौदा हो सकता था. लेकिन अब 20.39 लाख रुपये की कीमत पर यह पहले से ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गई है. इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह, 517 किलोमीटर की दावा की गई रेंज और अच्छे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, इसे खरीदने से पहले अपने शहर में VinFast के सर्विस सेंटर की उपलब्धता जरूर जांच लें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दिवाली पर खरीद रहे 10 लाख से महंगी कार? अगले साल मिल सकता है 10 हजार रुपये से ज्यादा का टैक्स रिफंड, जानें कैसे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola