VinFast VF MPV 7 booking in India: वियतनाम की कंपनी VinFast ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV VF MPV 7 की बुकिंग शुरू कर दी है, और खास बात यह है कि यह गाड़ी सीधे फैमिली सेगमेंट को टारगेट करती है. जहां बाजार में ज्यादातर EV SUV या प्रीमियम कारों तक सीमित हैं, वहीं यह MPV स्पेस, रेंज और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर लाई जा रही है.
आज से बुकिंग शुरू
VinFast ने VF MPV 7 के लिए 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या देशभर में मौजूद लगभग 50 डीलरशिप्स के जरिए बुक कर सकते हैं. हालांकि, इसकी कीमत का खुलासा 15 अप्रैल को किया जाएगा, जिसका सभी को इंतजार है.
इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में नई एंट्री
भारत में इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट अभी शुरुआती दौर में है. ज्यादातर इलेक्ट्रिक गाड़ियां SUV या कॉम्पैक्ट सेगमेंट में देखने को मिलती हैं. ऐसे में VF MPV 7 का आना उन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है जो फैमिली के लिए बड़ी और आरामदायक EV चाहते हैं.
डिजाइन में स्पेस पर फोकस
इस MPV का डिजाइन काफी सीधा रखा बनाया गया है. 4,740 मिमी लंबाई और 2,840 मिमी व्हीलबेस के साथ इसमें तीन रो का सेटअप मिलता है, जिससे केबिन में अच्छा स्पेस मिलता है. यह डिजाइन उन लोगों के लिए खास है जो रोजाना इस्तेमाल के लिए आरामदायक और बड़ी गाड़ी चाहते हैं.
बैटरी, रेंज और चार्जिंग
VF MPV 7 में 60.13 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज देने का दावा करती है. इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के जरिए इसे 10% से 70% तक करीब 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, जो लंबी दूरी के सफर को आसान बनाता है.
खरीदने से पहले इन बातों पर ध्यान दें
इस समय सबसे बड़ा सवाल इसकी कीमत को लेकर है. अगर इसकी कीमत सही रखी जाती है, तो यह गाड़ी ICE MPV और दूसरी EV ऑप्शंस के लिए मजबूत विकल्प बन सकती है. लेकिन अगर कीमत ज्यादा होती है, तो यह सिर्फ एक प्रीमियम विकल्प बनकर रह सकती है.
ये भी पढ़ें- इंजन से लेकर AC तक…गर्मी में ऐसे रखें अपनी कार को फिट, ये 5 बातें जानना जरूरी
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines