VinFast: ऑटो एक्सपो 2025 में वियतनाम की प्रमुख इलेक्ट्रिक कार निर्माता VinFast ने भारत में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपनी दो Electric SUVs को पेश किया गया है। डिजाइन और फीचर्स के मामले ने ये दोनों कारें काफी खास रहने वाली हैं। VinFast का सीधा मुकाबला महिंद्रा, हुंडई, किआ और टाटा मोटर्स से होगा। क्या कुछ खास और नया आपको इन कारों में देखने को मिलने वाला है और कब तक इन्हें लॉन्च कर दिया जाएगा ? आइये जानते हैं…
VF6 और VF7 को किया पेश
VinFast ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर VF6 को पेश किया है। समें 59.6 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है जिसके साथ दी गई मोटर से 201 हॉर्स पावर मिलती है। सिंगल चार्ज में एसयूवी को 381 किलोमीटर तक चलाया जा सकता इसी के साथ कंपनी ने नई VF7 को पेश किया है। इसमें 75.3 kWh की क्षमता की बैटरी पैक दिया है जो को 431 किलोमीटर तक की रेज ऑफर करता है। इसमें लगी मोटर से इसे 348 हॉर्स पावर की पावर मिलती है। VF7 को भी फाइव सीटर इलेक्टिक एसयूवी के तौर पर लाया गया है। दोनों कारों में पैनोरमिक सनरूफ, कलर्ड एचयूडी, स्टेयरिंग व्हील कंट्रोल्स, Level-2 ADAS, 20 इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। कंपनी की ओर से फिलहाल इन्हें पेश किया गया है और इसी साल इन्हें लॉन्च कर दिया जाएगा।
इन कारों भी किया पेश
Auto Expo 2025 के कंपनी की ओर से कुछ अन्य कारो को भी शोकेस किया है। इनमें VF3, VF9, VF8, VF e34 शामिल हैं। इनके साथ ही कंपनी अपने पोर्टफोलियो में VF Dragon fly नाम से इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों को भी पेश करती है, जिनको Auto Expo 2025 में भी शोकेस किया गया है। भारत में VinFast के आने से ग्राहकों के पास अब और बेहतर ऑप्शन मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Kia EV6 Facelift: 650km की शानदार रेंज, बढ़िया फीचर्स लेकिन डिजाइन ने किया निराश
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines