VinFast Auto India ने भारत में अपनी मौजूदगी को तेजी से बढ़ाते हुए बेंगलुरु में अपना 50वां 3S डीलरशिप लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. नया शोरूम इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास होसुर रोड पर है और इसे PPS Motors LLP ने तैयार किया है. यह पूरी तरह VinFast के ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक बनाया गया है.
करीब 11,500 स्क्वायर फीट में फैला यह सेंटर शोरूम और सर्विस दोनों सुविधाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है. इसमें लगभग 2,500 स्क्वायर फीट का मॉडर्न शोरूम एरिया है, जहां ग्राहकों को प्रीमियम एक्सपीरियंस देने पर खास ध्यान दिया गया है. यहां बिक्री से लेकर सर्विस तक की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी.
भारत में 75 डीलरशिप खोलने का टारगेट
कंपनी का टारगेट इस साल के अंत तक भारत में 75 डीलरशिप खोलने का है, जो 60 से ज्यादा शहरों में फैले होंगे. VinFast सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि छोटे और उभरते बाजारों में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है. इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पहुंच आसान हो सकेगी.
VinFast India के CEO तपन घोष के मुताबिक, 50 शोरूम का आंकड़ा कंपनी के लिए एक अहम उपलब्धि है और यह उनकी तेजी से बढ़ती रणनीति को दिखाता है. बेंगलुरु का यह नया सेंटर ग्राहकों को बेहतर सेल्स और सर्विस अनुभव देने में मदद करेगा.
EV इकोसिस्टम तैयार करने का प्लान
कंपनी भारत में सिर्फ गाड़ियां बेचने पर ही ध्यान नहीं दे रही, बल्कि एक पूरा EV इकोसिस्टम तैयार कर रही है. इसमें मैन्युफैक्चरिंग, चार्जिंग नेटवर्क, सर्विस और बैटरी सपोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं. VinFast की इलेक्ट्रिक SUV VF 6 और VF 7 को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है. इसके अलावा कंपनी ग्राहकों के भरोसे को बढ़ाने के लिए वैल्यू एश्योर्ड प्रोग्राम और फ्री चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दे रही है, जिससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाना और आसान हो सके.
ये भी पढ़ें- RTI में खुला राज! सामने आया Tata Sierra का असली माइलेज, आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines