Vehicle Sales in India: देश में अप्रैल 2023 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में मामूली गिरावट आई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के ताजा आंकड़ों से यह तथ्य सामने आया है। फाडा के मुताबिक अप्रैल 2022 में यात्री वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 2,86,539 यूनिट्स थी। जबकि अप्रैल 2023 में यह 2,82,674 यूनिट्स रही।
नए नियमों के कारण बदलाव
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, “यात्री वाहन खंड, जिसने FY23 में रिकॉर्ड बिक्री हासिल की वह अप्रैल में धीमा हो गया। उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से पिछले साल के हाई बेस और OBD 2A (ओबीडी 2ए) मानदंडों के कारण है।
और पढ़िए –KTM 890 SMT: स्पीड के दीवानों की बाइक KTM का नया वर्जन 890 SMT लॉन्च, जानें कीमत
यह रहे बिक्री के आंकड़ें
फाडा अध्यक्ष के मुताबिक मार्च में वाहन की कीमत में बढ़ोतरी और एडवांस खरीद हुई।” अप्रैल में दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 7 प्रतिशत घटकर 12,29,911 यूनिट्स रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 13,26,773 यूनिट्स था।
और पढ़िए –ये हैं देश की सबसे सस्ती 5 बाइक, माइलेज में भी जेब पर नहीं पड़ती भारी, जानें डिटेल्स
डिमांड कमजोर बनी हुई है
अध्यक्ष ने आगे कहा कि बिक्री में गिरावट का कारण ओबीडी 2ए शिफ्ट, बेमौसम बारिश और मार्च में पूर्व खरीदारी के कारण सीमित आपूर्ति को माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि दोपहिया मोटरसाइकिल सेगमेंट में मांग कमजोर बनी हुई है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
8 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
10 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
11 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
13 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines