Auto News: नवंबर माह में वाहनों की बिक्री में बंपर बढ़ोत्तरी हुई है। 2021 में इसी अवधि की तुलना में इस बार भारत में वाहन खुदरा बिक्री में 26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) के ताजा आंकड़ों में यह तथ्य सामने आए हैं।
FADA की रिपोर्ट के मुताबिक 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक शादियों के सीजन के चलते वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में कुल 23 लाख 80 हजार 465 वाहन बिके। यानि हर सेकंड एक वाहन बिका है। कुल वाहनों में दोपहिया वाहनों की संख्या 18,47,708 है। वहीं, नवंबर 2021 में कुल 18,93,647 गाड़ियां बिकी थीं। इनमें दोपहिया की संख्या 14,94,797 थी।
और पढ़िए – Oben Rorr Electric Bike: 3 सेकंड में हवा से बातें करती है यह बाइक, केवल 999 रुपये में हो रही बुकिंग
इतिहास में सबसे ज्यादा-फाडा अध्यक्ष
फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, “भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के इतिहास में सबसे ज्यादा खुदरा बिक्री दर्ज की है। इसमें, नवंबर 2022 एक अपवाद है। उस समय BS-4 से BS-6 ट्रांजिशन के कारण खुदरा बिक्री ज्यादा थी।”आंकड़ों पर गौर करें तो सभी श्रेणियों दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन, ट्रैक्टर और वाणिज्यिक वाहनों में क्रमशः 24 प्रतिशत, 80 प्रतिशत, 21 प्रतिशत, 57 प्रतिशत और 33 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
और पढ़िए – BMW CE 04 Electric Scooter जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और रेंज
2019 में यह रहा था
बता दें कि साल 2019 में कोविड से पहले के महीनों की तुलना में भी, लगातार दूसरे महीने कुल खुदरा बिक्री 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ग्रीन जोन में बंद हुई। कोविड से पहले की समय की तुलना में दोपहिया वाहनों को छोड़कर, जिसमें 0.9 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई, अन्य सभी श्रेणियों जैसे तिपहिया, यात्री वाहन, ट्रैक्टर और वाणिज्यिक वाहनों में क्रमशः 4 प्रतिशत, 5 प्रतिशत, 61 प्रतिशत और 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
9 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
12 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
14 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines