भारत में अब नई-नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हो रही हैं। अब कंपनियां देश में काफी कम बजट में इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने में लगी हैं। इस साल ऑटो एक्सपो Vayve Mobility की Eva सोलर इलेक्ट्रिक कार को 3.25 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में उतारा था। यह कार फुल चार्ज में 250 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इस कार का डिजाइन कॉम्पैक्ट है। इस को कार सूरज की रोशनी और इलेक्ट्रिक दोनों ही तरीकों से चलाई जा सकती है।
कितनी है कीमत ?
Vayve Eva इलेक्ट्रिक सोलर पावर्ड कार की कीमत 3.25 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। यह कार तीन वेरिएंट्स में है। 3.25 लाख में ये कार आपको तब मिलेगी जब आप बैटरी रेंटल प्रोग्राम के तहत इस कार को खरीदेंगे, वहीं अगर आप बैटरी समेत इस कार को खरीदते हैं तो इस गाड़ी को खरीदने का खर्च 5.99 लाख (एक्स शोरूम) होगा।
250 किलोमीटर तक की रेंज
इस इलेक्ट्रिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज पर 250 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। वहीं, सोलर एनर्जी से एक साल में ये कार 3000 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। Vayve Mobility ने दावा किया है कि ये सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार केवल 0.50 पैसे प्रति किलोमीटर के खर्च में दौड़ सकती है। सिर्फ 0.50 पैसे में एक किलोमीटर की दूरी तय करने वाली ये सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में अपनी पहचान बना सकती है।
4.99 लाख में MG Comet EV
2025 MG Comet EV की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है। फास्ट चार्जिंग वाले मॉडल में 17.4 kWh की बैटरी लगी है जो फुल चार्ज में 230 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। क्वालिटी, फिट एंड फिनिश और रेंज के मामले में यह कार Vayve Eva इलेक्ट्रिक सोलर पावर्ड कार के कहीं ज्यादा बेहतर है। और सबसे बड़ी तो ये है कि MG का भरोसा भी मिल रहा है…
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई सबसे सस्ती स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक! सिंगल चार्ज में 90km चलेगी
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
17 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
19 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
22 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
23 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines