Vayve Eva Solar Electric Car: ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक वाहन लॉन्च हुए लेकिन सबसे ज्यादा जिस कार ने सबको आकर्षित वो है Vayve Mobility की Eva सोलर इलेक्ट्रिक कार…महज 3.25 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में आने वाली यह कार फुल चार्ज में 250 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इस कार की सबसे खास बात इसका डिजाइन और कॉम्पैक्ट साइज़ है। इस को कार सूरज की रोशनी और इलेक्ट्रिक दोनों ही तरीकों से चलाई जा सकती है।
Vayve Eva: कीमत
Vayve Eva इलेक्ट्रिक सोलर पावर्ड कार की कीमत 3.25 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तय की गई है। इस कार को तीन वेरिएंट्स में उतारा गया है, नोवा, स्टेला और विगा। 3.25 लाख में ये कार आपको तब मिलेगी जब आप बैटरी रेंटल प्रोग्राम के तहत इस कार को खरीदेंगे, वहीं अगर आप बैटरी समेत इस कार को खरीदते हैं तो इस गाड़ी को खरीदने का खर्च 5.99 लाख (एक्स शोरूम) होगा।
5000 रुपये में इस कार को बुक कर सकते हैं। ध्यान दें कि इस कीमत में ये सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार केवल शुरुआती 25000 ग्राहकों को ही बेची जाएगी। इसका मतलब यह है कि जैसे ही कंपनी का ये टारगेट पूरा हुआ, कंपनी इस कार की कीमत को बढ़ा भी सकती है।
यह भी पढ़ें: Kia EV6 Facelift: 650km की शानदार रेंज, बढ़िया फीचर्स लेकिन डिजाइन ने किया निराश
Vayve Eva: रेंज
इस इलेक्ट्रिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज पर 250 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। वहीं, सोलर एनर्जी से एक साल में ये कार 3000 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। Vayve Mobility ने दावा किया है कि ये सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार केवल 0.50 पैसे प्रति किलोमीटर के खर्च में दौड़ सकती है।
सिर्फ 0.50 पैसे में एक किलोमीटर की दूरी तय करने वाली ये सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में अपनी पहचान बना सकती है।
यह भी पढ़ें: दुनिया में तहलका मचाने के बाद VinFast की भारत में एंट्री, पेश की नई इलेक्ट्रिक कारें
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
36 mins ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
2 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines