Using AC with heater in car: उत्तर भारत में ठंड पड़ने लगी है, जबकि सुबह और शाम को मौसम काफी ठंडा हो जाता है। जो लोग कार का इस्मेमाल करते हैं उनके लिए यहां हम कुछ जरूरी जानकारी दे हैं जो काफी काम आने वाली है। काफी ऐसे कार यूजर्स हैं जो शायद ये नहीं जानते हैं कि कार में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल केवल गर्मी के मौसम में ही किया जाता है। वो लोग सर्दी में हीटर (ब्लोवर) चलाना पसंद करते हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि ठंड में AC चलाना कार की हेक्थ के लिए जरूरी होता है। सर्दी में रोज 30 मिनट के लिए AC ऑन रखकर आप इंजन को खराब होने से बचा सकते हैं। आइये जानते हैं ठंड में कार में AC चलाने से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।
AC को नहीं होगा नुकसान
इस बात पर आपको ध्यान देने की जरूरत है कि अगर आप AC का इस्तेमाल सिर्फ गर्मी में करते हैं और सर्दी में इस द रखते हैं तो AC इसमें खराबी आ सकती है। ठंड में AC को चलाने से इसके वेंट्स, कंप्रेसर, कूलिंग सिस्टम सही कंडीशन में रहते हैं। गर्मी आने पर जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है तो आपको सर्विस पर कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। कार का AC गर्मी में बढ़िया तरीके से काम करेगा।
इंजन सीज होने का खतरा
ठंड में कोहरे से कार के अंदर-बाहर पानी की एक लेयर जमा होने लगती है जो हीटर ऑन करने पर पिघलकर इंजन तक पहुंचकर उसे नुकसान पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं इंजन सीज होने का भी खतरा रहता है, जिसे ठीक कराने पर आपकी जेब काफी ढीली हो सकती है।सर्दी में कुछ समय के लिए AC चलाने से यह केबिन को डीफ्रॉस्ट करना शुरू कर देता है और अंदर का वातावरण ड्राई हो जाता है। इससे स्किन को भी नुकसान हो सकता है।
पनप सकते हैं बैक्टीरिया
कार एक्सपर्ट बताते हैं कि लगातार कार में हीटर के इस्तेमाल से बैक्टीरिया के पनपने का भी खतरा बना रहता है क्योंकि इसके अंदर जमा पानी की परत हीटर से पिघलकर जमा होती जाती है, जिससे केबिन में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं और दुर्गंध होने लगती है। AC चलने की वजह से कार का केबिन ड्राई रहता है, जिससे बैक्टीरिया को पनपने का मौका नहीं मिलता। इसके अलावा यह केबिन में दुर्गंध पैदा नहीं होने देता। अब आपको इस बात का अंदाजा लग गया होगा कि ठंड में कार में AC और हीटर चलाने से आपकी गाड़ी को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 450km, लेवल 2 ADAS, इस दिन होगी लॉन्च नई Hyundai Creta EV
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
3 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
5 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
8 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines