इस समय देश में सेकंड हैंड कारों का मार्केट काफी बड़ा हो चुका है। नई कारों के आने से और गाड़ियों के दाम महंगे होने से पुरानी कारों की डिमांड अब तो नए मॉडल भी काफी किफायती दाम में आने लगी हैं। अब चूंकि एक एंट्री लेवल कार की कीमत कम से कम 5 लाख रुपये की कीमत में आने लगी हैं। अगर आपका बजट एक नई कार खरीदने का नहीं है तो आप सेकंड हैंड कार के बारे में विचार कर सकते हैं। देश में मारुति बलेनो खूब पसंद की जाती है, लेकिन इस को आप आधी कीमत में खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे आप इस डील को लॉक कर सकते हैं?
2019 Maruti Suzuki Baleno Delta
Spinny पर साल 2019 की मारुति सुजुकी बलेनो Delta मैन्युअल पेट्रोल उपलब्ध है। जिसकी डिमांड 4.87 लाख रुपये है और आप इसे 8,293 रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं। यहां हम आपको बता दें कि Baleno Delta MT के इसी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.54 लाख रुपये है। खैर, Used बलेनो कार कुल 64000 किलोमीटर चली है। यह कार दिल्ली में उपलब्ध है। यह कार चैरी कलर में उपलब्ध है। यह एक 1st Owner कार है। इसका RTO UP का है। इस कार की Insurance वैलिडिटी अप्रैल 2026 तक है।
2016 Maruti Suzuki Baleno Alpha 1.2
Spinny पर ही एक साल 2016 की मारुति Baleno Alpha मैन्युअल मौजूद है और यह कार 94K किलोमीटर चली है। यह कार नेवी ब्लू में उपलब्ध है। इस कार की डिमांड 4.20 लाख रुपये है। यह एक 1st Owner कार है। इसका RTO दिल्ली का है। यह कार दिल्ली में उपलब्ध है। इस कार की Insurance वैलिडिटी अप्रैल 2026 तक है। ज्यादा जानकारी के लिए Spinny संपर्क का सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपने पुरानी बलेनो खरीदने का मन बना लिया है तो आपको समय रहते कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, वरना सस्ती डील बाद में महंगी साबित हो सकती है। सबसे पहले कार स्टार्ट करके जरूर चेक करें और अगर कार का टेम्प्रेचर नॉर्मल है तो आगे बढ़ें।
इसके अलावा इंजन में ऑयल लीकेज की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा सभी पेपर्स ठीक प्रकार से देख लें। गाड़ी की RC, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पेपर्स को ठीक से चेक करें। गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील को भी ध्यान से चेक करें। गाड़ी के साइलेंसर के निकलने वाले धुंए के रंग पर ध्यान दें। यदि धुंए का रंग नीला, काला है तो यह इस बात का संकेत है कि इंजन में कोई खराबी है।
यह भी पढ़ें: Duster नहीं, इस नाम से आएगी Renault की 7 सीटर SUV, टीजर हुआ जारी
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
5 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
7 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines