Used car Maruti Eeco: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कार बाजार में अभी से रौनक देखने को मिल रही है। नई कारों के साथ अब पुरानी (Used Cars) कारों पर बेस्ट ऑफर्स चल रहे हैं। अगर आपका बजट कम है और आप एक 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
True Value पर ईको 7 सीटर मॉडल को आप केवल 2 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आपको लोन और EMI का भी सुविधा मिलेगी। यहां हम आपको कुछ Selected ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं।
बढ़ रही है Maruti Eeco की डिमांड
मारुति सुजुकी ईको, नई हो या पुरानी, इस गाड़ी की डिमांड कभी कम नहीं होती। मारुति ने पिछले महीने नई Eeco की 11,908 यूनिट्स की बिक्री की है। उम्मीद है कि इस फेस्टिव सीजन में ईको की डिमांड और ज्यादा बढ़ेगी। नई ईको एक्स-शोरूम कीमत 5.32 लाख रुपये से लेकर 6.58 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन Maruti True Value पर ईको आपको महज 2 लाख में मिल जाएगी।
Maruti Suzuki Eeco 7 STR
- कीमत: 2 लाख रुपये
- मॉडल: 2010
True Value पर इस समय एक सिल्वर कलर की 7 सीटर ईको उपलब्ध है। जिसकी कीमत यहां 2 लाख रुपये रखी गई है। यह 2010 का मॉडल है। कार कुल 3.43 लाख किलोमीटर चली है। यह 1st Owner मॉडल है। इस गाड़ी में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। एक लीटर में यह कार 20 km की माइलेज ऑफर करती है। इसमें CNG किट नहीं लगी है। इस कार की अधिक जानकारी के लिए True Value से संपर्क करें।
Maruti Suzuki Eeco 7 STR
- कीमत: 2 लाख रुपये
- मॉडल: 2015
True Value पर ही 7 सीटर ईको का एक और मॉडल आपको मिल जाएगा। साल 2015 का मॉडल आपको 2.20 लाख रुपये में मिल जाएगा। कार कुल 49,118 किलोमीटर तक चली है। यह भी एक 1st Owner मॉडल है। कार साफ – सुथरी है। यह 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन से लैस है। एक लीटर में यह कार 20 km की माइलेज ऑफर करती है। इसमें भी आपको CNG का ऑप्शन नहीं मिलेगा। इस कार की अधिक जानकारी के लिए भी True Value से संपर्क किया जा सकता है।
Maruti Suzuki Eeco 7 STR
- कीमत: 2 लाख रुपये
- मॉडल: 2015
Spinny पर आपको काफी अच्छी कंडीशन में पुरानी कारें आसानी से मिल सकती है। यहां पर एक सफ़ेद रंग की 7 सीटर ईको कार उपलब्ध है जो 55 हजार किलोमीटर तक चली है, लेकिन इसकी कीमत 3.21 लाख रुपये रखी गई है। इस कार पर कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस भी मिलेगा यह 2nd Owner मॉडल है। यह पेट्रोल कार है लेकिन इसमें CNG का ऑप्शन नही दिया गया है। 1.2 लीटर का इंजन इसमें दिया गया है। इस कार की अधिक के लिए Spinny से संपर्क किया जा सकता है।
Used कार लेते समय इन बातों को नजरअंदाज न करें
आपको जो भी used कार पसंद आई है सबसे पहले उसे स्टार्ट करके देखें। अगर इंजन ज्यादा हीट कर रहा है तो डील फाइनल न करें। इसके जिस कार को खरीदने जा रहे हैं, सबसे पहले सभी पेपर्स ठीक प्रकार से देख लें।
गाड़ी की टेस्ट ड्राइव जरूर लें। ड्राइव के दौरान यह चेक करें कि इंजन से कोई आवाज तो नहीं आ रही है, सस्पेंशन, क्लच, ब्रेक और गियर शिफ्टिंग को चेक करें। गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील को भी ध्यान से चेक करें, अगर इसमें वाइब्रेशन की शिकायत या एक तरफ ज्यादा भागने लगे तो समझ जाना कि गाड़ी ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों की चांदी! बैटरी और मोटर पर 8 साल की वारंटी
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines