Used 7 Seater Car: बाजार में कम कीमत और EMI पर सेकंड हैंड कारें अब आसानी से उपलब्ध हैं। ऑफ लाइन मार्केट के साथ ऑनलाइन भी आप पुरानी कारों में डील कर सकते हैं। हम यहां किसी ब्रांड को सपोर्ट नहीं करते लेकिन इतना जरूर बता सकते हैं कि कोई भी पुरानी कार खरदीने से पहले थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी भी है। खैर यहां हम आपको इस बार कम बजट में मिलने वाली 7 सीटर कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
2012 Maruti Suzuki Ertiga ZXI
मारुति सुजुकी Ertiga खरीदने की सोच रहे हैं तो Spinny पर Ertiga ZXI उपलब्ध है। इस कार की डिमांड 3.74 लाख रुपये है। यह कार कुल 1.07 लाख किलोमीटर चली है। यह एक 7 सीटर कार है।फिलहाल यह गाड़ी गुरुग्राम में उपलब्ध है। यह एक 2nd Owner मॉडल है। इसका RTO हरियाणा का है। इस पर थर्ड पार्टी Insurance मिलेगा। गाड़ी डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध है। गाड़ी साफ़ सुथरी है।
2020 Renault Triber RXE
Spinny पर साल 2020 की Renault Triber RXE उपलब्ध है। इस कार की कीमत 3.98 लाख रुपये है। यह कार कुल 31 हजार किलोमीटर तक चली है। यह एक 7 सीटर कार है। फिलहाल यह गाड़ी नॉएडा में उपलब्ध है। यह एक 1st Owner मॉडल है। इसका RTO उत्तर प्रदेश का है। इस पर थर्ड पार्टी Insurance मिलेगा। गाड़ी डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध है। गाड़ी साफ़ सुथरी है। यह पेट्रोल मैन्युअल मॉडल है। गाड़ी वाइट कलर में है और एक डम साफ़ सुथरी कार है।
सेकंड हैंड कार लेते समय सावधानी रखना भी जरूरी
आप जहां से भी सेकंड हैंड कार खरीद रहे हैं, आपको कुछ बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले गाड़ी को बाहर और अन्दर से ठीक से चेक करें।गाड़ी को स्टार्ट करके देखें अगर कार का टेम्प्रेचर नॉर्मल है तो आगे बढ़ें। गाड़ी के साइलेंसर के निकलने वाले धुंए के रंग पर ध्यान दें। यदि धुंए का रंग नीला, काला है तो यह इस बात का संकेत है कि इंजन में कोई खराबी है।
गाड़ी के सभी पेपर्स ठीक प्रकार से देख लें। गाड़ी की RC, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पेपर्स को ठीक से चेक करें। गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील को भी ध्यान से चेक करें, अगर इसमें वाइब्रेशन की शिकायत या एक तरफ ज्यादा भागनने लगे तो समझ जाना कि गाड़ी ठीक नहीं है। ऐसी डील न करें।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
19 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
20 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines