Upcoming SUV in India: मार्च का महीना एक नई कार खरीदने के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। अगले महीने कार बाजार में कई नई कारें दस्तक देने जा रही हैं। ऐसे में जो लोग एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं वो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। यहां हम आपको अगले महीने लॉन्च होने वाली कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। MG, Volvo और Kia की आगामी कारों के बारे में हम आपको बता रहे हैं…
Volvo XC90 Facelift
- लॉन्च तारीख: 4 मार्च 2025
Volvo भारत में अपनी नई XC90 फेसलिफ्ट को 4 मार्च 2025 को लॉन्च करेगी। इस गाड़ी की अनुमानित कीमत 1.05 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। XC90 फेसलिफ्ट में थोड़े बहुत बदलाव कर सकती है। इसमें नया बम्पर, स्लिम LED हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, और नए अलॉय व्हील्स शामिल हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 11.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसी फीचर्स शामिल है। Volvo XC90 Facelift में वही माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल सकता है।
2025 Kia EV6
- लॉन्च तारीख: मार्च 2025
Kia India मार्च में EV6 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इस नए मॉडल में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार में नई LED हेडलाइट्स और अलॉय व्हील्स शामिल होंगे। इसके इंटीरियर में दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड सेंटर कंसोल दिया गया है। 2025 EV6 में 84 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 650 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। इस कार की अनुमानित कीमत 63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरु हो सकती है।
MG Cyberster
- लॉन्च: मार्च 2025
MG ने इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल Cyberster को पेश किया था। Cyberster में 77 kWh बैटरी पैक मिलेगा। इस कार ने सांभर साल्ट लेक पर 0-100 किमी/घंटा की स्पीड मात्र 3.2 सेकंड में हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। यह EV 510 PS पावर और 725 Nm टॉर्क ऑफर करेगी MG Cyberster की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।
यह भी पढ़ें: TVS Raider 125 पर भारी पड़ेगी नई Bajaj Pulsar NS125? जानें कौन सी बाइक है बेस्ट
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines