Upcoming Cars in September: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार हमेशा त्योहारों से पहले रौनक से भर जाता है। खासकर दिवाली से पहले कार खरीदना शुभ माना जाता है और कंपनियां भी इसी मौके पर ग्राहकों को लुभाने के लिए नए मॉडल लॉन्च करती हैं। इस बार सितंबर 2025 भारतीय कार प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि कई बड़ी कंपनियां अपनी नई SUVs और इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश कर रही हैं। आइए जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाली गाड़ियों की खासियत।
वियतनामी कार Vinfast की भारती में एंट्री
वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Vinfast भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है। 6 सितंबर 2025 को कंपनी एक साथ दो एसयूवी VF6 और VF7 लॉन्च करेगी। VF6 में 59.6 kWh की बैटरी होगी जो करीब 480 किमी की रेंज देगी। वहीं VF7 में 70.8 kWh बैटरी मिलेगी जिसकी रेंज लगभग 450 किमी है। इनका प्रोडक्शन तमिलनाडु के तूतीकोरिन प्लांट में होगा। Vinfast की एंट्री से भारतीय EV मार्केट में टक्कर और ज्यादा बढ़ेगी क्योंकि यह सेगमेंट पहले से ही तेजी से बढ़ रहा है।
किफायती और हाई-टेक विकल्प Maruti Escudo SUV
मारुति सुजुकी 3 सितंबर को अपनी नई SUV Escudo पेश कर सकती है। यह कार ग्रैंड विटारा से बड़ी होगी और उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलेगा। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। मारुति इस मॉडल को अपने Arena नेटवर्क से बेचेगी। किफायती कीमत और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू इसे मिड-रेंज SUV बाजार में मजबूत दावेदार बना सकती है।
Mahindra Thar Facelift से ऑफ-रोडिंग का नया मजा
महिंद्रा की पॉपुलर ऑफ-रोड SUV Thar का फेसलिफ्ट वर्जन सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा। इसमें नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एक्सटीरियर में भी ताजगी भरे बदलाव होंगे।
हालांकि इंजन ऑप्शन पहले जैसा ही रहेगा। Thar फैन्स के लिए यह अपडेट गाड़ी को और आकर्षक बनाएगा और ऑफ-रोडिंग का अनुभव और मजेदार कर देगा।
Citroen Basalt X में स्टाइल और कम्फर्ट का मेल
Citroen अपनी नई SUV Basalt X सितंबर के मध्य में लॉन्च करेगी। इसकी प्री-बुकिंग 22 अगस्त से शुरू हो चुकी है, मात्र 21,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है। इसमें नया कलर स्कीम और एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इंजन में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल दिया जाएगा, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आएगा। Citroen भारत में धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और Basalt X से कंपनी की ब्रांड वैल्यू को और बढ़ावा मिलेगा।
लग्जरी इलेक्ट्रिक का नया चेहरा Volvo EX30
इस सितंबर लॉन्च होने वाली सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक कार Volvo EX30 होगी इसमें 69 kWh बैटरी पैक है जिसकी WLTP रेंज 480 किमी है। साथ ही 150 kW DC फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी केवल 25 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। Volvo इस कार के पावरट्रेन पर 8 साल की वारंटी दे रही है। हालांकि कीमत करीब 50 लाख रुपये हो सकती है, लेकिन यह Volvo की अब तक की सबसे किफायती EV मानी जाएगी।
ये भी पढ़ें-अब खत्म होगी लंबी लाइन की परेशानी, यहां शुरू हो रहा बैरियर फ्री टोल
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
15 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
16 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
21 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
22 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines