हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

500cc सेगमेंट में Hero, TVS और Triumph की एंट्री, लॉन्च होंगी नई बाइक्स

Upcoming sub 500cc bikes: भारत में इस साल TVS, Hero और Triumph जैसे प्रमुख टू-व्हीलर ब्रांड घरेलू बाजार में नए मॉडल पेश करेंगे। इन आगामी बाइक्स को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इन बाइक्स के जरिये ब्रांड्स यूथ के साथ उन लोगों को टारगेट करेगी जो हैवी इंजन वाली बाइक्स की चाहत रखते हैं।

विज्ञापन

Upcoming Sub 500cc Bikes: इस साल देश में हैवी इंजन वाली बाइक्स का मेला लगने वाला है। साल खत्म होते-होते आपको कई नए मॉडल नजर आयेंगे। इस लेख में हम आपको भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली 500cc से कम की बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस बार TVS, Hero और Triumph जैसे प्रमुख टू-व्हीलर ब्रांड घरेलू बाजार में नए मॉडल पेश करेंगे। इन आगामी बाइक्स को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इन बाइक्स के जरिये ब्रांड्स यूथ के साथ उन लोगों को टारगेट करेगी जो हैवी इंजन वाली बाइक्स की चाहत रखते हैं।

Hero Xpulse 421

विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प अब जल्द ही अपनी नई बाइक, Xpulse 421  को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी एडवेंचर बाइक है, जो इटली के मिलान में होने वाले EICMA 2025 में डेब्यू करेगी। ट्रेलिस फ्रेम पर बनी एक्सपल्स 421 में प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ USD फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन होने की संभावना है। नई Xpulse 421 का सीधा मुकाबला KTM 390 एडवेंचर, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 और TVS अपाचे RTX 300 जैसी बाइक्स से होगा।

Triumph Thruxton 400

विज्ञापन

ट्रायम्फ भारतीय बाजार में थ्रक्सटन 400 के साथ अपनी 400cc बाइक्स की रेंज का विस्तार करने के लिए तैयार है। कंपनी इस समय भारत में स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400X, स्क्रैम्बलर 400 XC और स्पीड T4 की बिक्री करती है। थ्रक्सटन 400, एक कैफे-रेसर मॉडल होने के नाते लेकिन इसका स्टाइल  स्पीड ट्रिपल 1200 RR से लिया गया है।

इसके अलावा इस बाइक में स्पीड 400 के कई साइकिल भागों को साझा करने की उम्मीद है। हालांकि, क्लिप-ऑन हैंडलबार, बार एंड मिरर, सिंगल-पीस सीट और स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक के रूप में इसे स्पीड 400 से अलग करने के लिए कुछ विशिष्ट तत्व होंगे। इस बाइक को इस साल के अंत में त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन

TVS Apache 450

TVS अपाचे RTR के 450cc पर काम कर रही है जो BMW के 450 प्लैटफ़ॉर्म पर बेस्ड होगी। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाली TVS अपाचे 450 एक फुली-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट बाइक होगी। TVS-BMW साझेदारी में पहले भी RR310 और RTR 310 के साथ-साथ कई 300cc मॉडल बनाए जा चुके हैं। नया मॉडल डिजाइन और फीचर्स के मामले में एडवांस्ड होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hyundai से लेकर Nissan की इन 7 SUVs की बिक्री में 40% की जबरदस्त गिरावट, जानें कारण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola