Upcoming New Mid Size SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अगले कुछ महीनों में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी. खासकर मिडसाइज SUV सेगमेंट में बड़ी कंपनियां अपनी नई गाड़ियां उतारने जा रही हैं. ये गाड़ियां फुल साइज SUV से थोड़ी छोटी होती हैं, लेकिन अपने दमदार लुक, शानदार फीचर्स और किफायती दाम की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी हैं. अगर आप भी जल्द नई SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो इन कारों पर जरूर नजर डालें.
मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris)
मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई मिडसाइज SUV विक्टोरिस पेश की है. कंपनी जल्द ही इसे शोरूम में लॉन्च करने वाली है. इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है.
फीचर्स की बात करें तो इसमें लेवल-2 ADAS, जेस्चर कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और डुअल पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम ऑप्शन मिलेंगे. इंजन में भी कंपनी ने दो हाइब्रिड वेरिएंट दिए हैं-1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड.
मारुति सुजुकी ई-विटारा (Maruti Suzuki e-Vitara)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में गुजरात में कंपनी के प्लांट से e-Vitara को फ्लैग ऑफ कर चुके हैं. इसका प्रोडक्शन फिलहाल एक्सपोर्ट के लिए शुरू हो चुका है और जल्द ही भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
यह इलेक्ट्रिक मिडसाइज SUV दो बैटरी ऑप्शंस में आएगी और इसकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा होने की उम्मीद है. इसके साथ ही इसमें कई मॉडर्न फीचर्स दिए जाएंगे, जिनका ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट (Mahindra XUV700 Facelift)
महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन लाने जा रही है. इसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की संभावना है. इस बार कंपनी कार के लुक में हल्के-फुल्के बदलाव करेगी, जबकि इंटीरियर में बड़े अपडेट मिलेंगे. नए डिजाइन के साथ कई एडवांस फीचर्स भी जोड़े जाएंगे. हालांकि इंजन ऑप्शंस वही रहेंगे जो फिलहाल मौजूद हैं.
नई टाटा सिएरा ईवी (New Tata Sierra EV)
टाटा मोटर्स अपनी आइकोनिक कार सिएरा को फिर से लॉन्च करने की तैयारी में है. यह SUV इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक अवतार में बाजार में आएगी. सिएरा EV में दो बैटरी ऑप्शन दिए जाएंगे, जो एक चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देंगे. पेट्रोल-डीजल वर्जन भी कंपनी बाद में पेश करेगी. इसका डिजाइन और दमदार लुक इसे बाकी कारों से अलग बनाएगा.
आने वाले महीनों में मिडसाइज SUV सेगमेंट में जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा. अब देखना यह है कि ग्राहकों को इनमें से कौन सी गाड़ी सबसे ज्यादा पसंद आती है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
11 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines