Upcoming Family Cars: भारतीय बाजार में SUV का ट्रेंड भले ही तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन जब बात बड़ी फैमिली, लंबी यात्रा और आरामदायक सफर की आती है, तो MPV का मुकाबला आज भी कोई नहीं कर पाता. यही वजह है कि इस सेगमेंट की डिमांड लगातार बनी हुई है. अब आने वाले समय में ग्राहकों के लिए विकल्प और बढ़ने वाले हैं, क्योंकि अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन नई MPV जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं. आइए जानते हैं इन अपकमिंग मॉडल्स के बारे में विस्तार से.
जल्द लॉन्च होंगी ये 3 नई MPV
बजट फैमिली के लिए Nissan Gravite
निसान अपनी नई और बहुप्रतीक्षित MPV Gravite को 17 फरवरी, 2026 को लॉन्च करने जा रही है. यह कार खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो कम कीमत में 7-सीटर फैमिली कार चाहते हैं. डिजाइन की बात करें तो इसमें स्पोर्टी लुक मिलेगा, साथ ही फ्रंट में निसान की सिग्नेचर V-Motion ग्रिल, LED DRL और नया बंपर देखने को मिलेगा. केबिन में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है. इंजन के तौर पर इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा और CNG विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है.
Mercedes-Benz V-Class
प्रीमियम सेगमेंट में Mercedes-Benz अपनी V-Class को 3 मार्च, 2026 को दोबारा भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह MPV उन लोगों के लिए है जो सफर के दौरान बिजनेस क्लास जैसा अनुभव चाहते हैं. इसमें 6 और 8 सीटिंग ऑप्शन मिलेगा, साथ ही लंबा व्हीलबेस अधिक स्पेस और आराम देगा. फीचर्स की बात करें तो इसमें मसाज और वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन और स्लाइडिंग डोर्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा.
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में VinFast Limo Green की एंट्री
EV सेगमेंट में VinFast अपनी नई Limo Green MPV लाने की तैयारी में है. यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार होगी और इसमें 60 kWh की बैटरी दी जाएगी, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 450 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. यह मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो इलेक्ट्रिक वाहन लेना चाहते हैं लेकिन स्पेस और फैमिली कम्फर्ट से समझौता नहीं करना चाहते. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, दमदार इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ा साइज इसे एक मजबूत फैमिली EV विकल्प बनाते हैं.
हर बजट और जरूरत के लिए नए विकल्प
इन तीनों अपकमिंग MPV की खास बात यह है कि ये अलग-अलग ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं. जहां Nissan Gravite बजट सेगमेंट को टारगेट करती है, वहीं Mercedes-Benz V-Class प्रीमियम खरीदारों के लिए है. दूसरी ओर VinFast Limo Green उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है, जो भविष्य को देखते हुए इलेक्ट्रिक फैमिली कार खरीदना चाहते हैं. आने वाले महीनों में MPV सेगमेंट पहले से ज्यादा प्रतिस्पर्धी और दिलचस्प होने वाला है.
ये भी पढ़ें- फरवरी ऑफर में सस्ती हुई Maruti की ये हिट SUV, 2 लाख तक मिल रहा डिस्काउंट, आज ही खरीदें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 hr agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines