---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti की यह नई चार फ्यूचरिस्टिक कार, मार्केट में करेंगी धमाल, मिलेंगे फीचर्स शानदार 

Upcoming Maruti Suzuki Cars 2023-2024: मारुति सुजुकी इंडिया में जल्द ही कुछ नई गाड़ियां लॉन्च करने पर काम कर रही है। आइए आपको इस खबर में इन नई कारों की डिटेल बताते हैं। फिलहाल कंपनी ने अपनी इन नई कारों की डिलीवरी डेट और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। Maruti […]

---विज्ञापन---

Upcoming Maruti Suzuki Cars 2023-2024: मारुति सुजुकी इंडिया में जल्द ही कुछ नई गाड़ियां लॉन्च करने पर काम कर रही है। आइए आपको इस खबर में इन नई कारों की डिटेल बताते हैं। फिलहाल कंपनी ने अपनी इन नई कारों की डिलीवरी डेट और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel

Maruti Suzuki Wagon R कंपनी की एंट्री लेवल कार है। कंपनी अब इस मॉडल में Flex Fuel से चलने वाला वर्जन पेश करेगी। यह जानदार कार पेट्रोल और एथेनॉल दोनों से चलेगी। यह डुअल फ्यूल के साथ हाई माइलेज देगी। आरामदायक सफर के लिए इसमें एडवांस सस्पेंशन मिलेगा। एडवांस फीचर्स के साथ इसमें धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसमें एलईडी लाइटिंग, ब्लैक रूफ, एंटीना और रियर व्यू मिरर मिलेंगे। अनुमान है कि कार 8 से 12 लाख एक्स शोरूम के बीच कीमत पर पेश होगी। इस कार से अक्टूबर 2023 या साल 2024 के शुरुआत में पर्दा उठ सकता है।

---विज्ञापन---
Upcoming Maruti Suzuki Cars 2023-2024

Upcoming Maruti Suzuki Cars 2023-2024

---विज्ञापन---

Maruti Suzuki Baleno Coupe SUV

अनुमान है कि यह कार 10 से 14 लाख एक्स शोरूम प्राइस में बाजार में मिलेगी। Maruti Suzuki Baleno Coupe SUV Nexa डीलरशिपर पर मिलेगी। कंपनी इसे नए हाइब्रिड डीजल इंजन के साथ पेश कर सकती है। इसमें पेट्रोल और सीएनजी वर्जन मिलने की उम्मीद है। इसमें सनरूफ, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एलईडी लाइट मिलेंगी। यह कार अक्टूबर 2023 या साल 2024 के शुरुआत में पेश होगी।

Maruti Suzuki XL7

यह बिग साइज कार शुरुआती कीमत 12 से 13 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। त्यौहार सीजन में इसे नवंबर 2023 तक पेश किए जाने की तैयारी है। कंपनी ने अपनी इस कार में सेफ्टी का खासा ध्यान रखा है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ एक एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और रियर पार्किंग सेंसर दिया जाएगा। कार में रियर सीट पर सवारी के लिए सीट बेल्ट है। कार की लंबाई 4450 mm, चौड़ाई 1775 mm और हाइट 1700 की है। इस कार में 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है।

---विज्ञापन---
Upcoming Maruti Suzuki Cars 2023-2024

Upcoming Maruti Suzuki Cars 2023-2024

---विज्ञापन---

Maruti Suzuki WagonR EV

मारुति सुजुकी इंडिया में कई ईवी कार लॉन्च करने पर काम कर रही है। इसमें सबसे अधिक बिकने वाली Wagon R का EV वर्जन पहले आ सकता है। यह कार अप्रैल 2024 तक बाजार में दिखने लगेगी। इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख एक्स शोरूम रखी जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार में फास्ट चार्जर का ऑप्शन भी मिलेगी। कार में हाई स्पीड के साथ टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एबीएस की सुरक्षा और बड़े टायर मिलेंगे।

(www.tntechoracle.com)

---विज्ञापन---
First published on: Sep 02, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola