Upcoming Mahindra XUV 700 Rivals: भारत में SUV सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है, और अब ऑटो कंपनियां इस रेस में नई 7-सीटर एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इनका सीधा मुकाबला महिंद्रा XUV700 जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होगा. आने वाले समय में Renault, Nissan और Hyundai अपने नए 7-सीटर मॉडल्स पेश करने जा रही हैं, जो सिर्फ साइज में नहीं बल्कि फीचर्स और टेक्नोलॉजी में भी दमदार होंगे.
Renault Boreal- मिड-2026 तक लॉन्च की उम्मीद
रेनॉ ने अपनी नई 7-सीटर एसयूवी Boreal को इंटरनेशनल मार्केट में पेश कर दिया है और इसे भारत में 2026 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी इस मॉडल को आक्रामक प्राइसिंग स्ट्रैटेजी के साथ लॉन्च करने की योजना बना रही है, ताकि यह महिंद्रा XUV700 को सीधे चुनौती दे सके. उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत मुंबई में ऑन-रोड ₹17 लाख से ₹26 लाख के बीच होगी.
Renault Boreal के फीचर्स और इंजन
रेनॉ बोरियल में कंपनी कई प्रीमियम फीचर्स देने वाली है. इसमें ड्यूल 10-इंच स्क्रीन (इन्फोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए), एंबियंट लाइटिंग, ड्राइवर सीट मसाज फंक्शन, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. इंजन के तौर पर इंटरनेशनल वेरिएंट में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (158bhp और 270Nm टॉर्क) मिलता है, जो DCT गियरबॉक्स के साथ आता है. हालांकि भारत के लिए इंजन कॉन्फिगरेशन अलग हो सकता है.
Nissan की नई 7-सीटर SUV-2026 के अंत तक लॉन्च
निसान भी इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपने नए Tekton SUV प्लेटफॉर्म पर आधारित एक 7-सीटर वर्जन भारत में पेश करेगी. उम्मीद है कि इस एसयूवी की कीमत भी लगभग 17 लाख से 26 लाख रुपये(ऑन-रोड, मुंबई) के बीच होगी.
Nissan SUV के फीचर्स और इंजन डिटेल्स
निसान की यह नई कार फीचर्स के मामले में काफी एडवांस होगी. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. इंजन की बात करें तो इसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, साथ ही हाइब्रिड वेरिएंट की संभावना भी है. निसान का यह मॉडल 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकता है.
Hyundai की नई 7-सीटर SUV- 2027 में एक्सपेक्टेड एंट्री
Hyundai भी इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहती. कंपनी के पास पहले से Alcazar मौजूद है, जो एक एंट्री-लेवल 7-सीटर SUV है, लेकिन अब ब्रांड XUV700 को टक्कर देने के लिए एक बिल्कुल नया मॉडल लाने की तैयारी में है. अभी तक कंपनी ने लॉन्च की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे 2027 तक पेश किया जा सकता है.
Hyundai 7-Seater के एक्सपेक्टेड फीचर्स और इंजन
नई Hyundai 7-Seater का डिजाइन Creta से मिलता-जुलता हो सकता है. इसमें 12.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल 2 ADAS, कैप्टन और बेंच सीट ऑप्शन, कनेक्टेड कार टेक और कई लग्जरी फीचर्स दिए जा सकते हैं. इंजन के रूप में इसमें 1.5-लीटर हाइब्रिड इंजन देखने को मिल सकता है.
7-सीटर SUV सेगमेंट में होने वाली है कड़ी टक्कर
महिंद्रा XUV700 ने भारत में 7-सीटर SUV सेगमेंट को नई ऊंचाई दी है, और अब Renault, Nissan और Hyundai जैसी कंपनियां इस प्रतिस्पर्धा में उतरने के लिए तैयार हैं. आने वाले दो सालों में ये तीनों कंपनियां ऐसे मॉडल्स लॉन्च करेंगी, जो न सिर्फ पावरफुल होंगे बल्कि फीचर्स के मामले में भी शानदार रहेंगे. यह मुकाबला भारतीय SUV मार्केट को और ज्यादा रोमांचक बना देगा.
ये भी पढ़ें- 2025 Hyundai Venue New vs Old: जानें कितनी बदल गई है SUV की डिजाइन और फीचर्स
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
22 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines