Upcoming electric SUV: साल 2025, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए काफी खास रहने वाला है। मारुति सुजुकी से लेकर महिंद्रा अपनी-अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों से इस साल पर्दा उठाने जा रही हैं। कुछ गाड़ियों को इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में ही पेश कर दिया गया था। सरकार की तरफ से भी निर्माताओं को पूरा सपोर्ट मिल रहा है। मार्केट काफी बड़ा है और हर कोई इसमें कूदने को तैयार है। अगर आप भी इस साल एक नई EV खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इस साल लॉन्च होने वाली कारों के बारे में…
Tata Harrier EV
इस साल 3 जून को टाटा मोटर्स अपनी HarrierEV को लॉन्च करने जा रही है। इस कार को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया गया था। फुल चार्ज में यह एसयूवी करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। सेफ्टी के लिए इसमें कई जबरदस्त फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
Kia Clavis EV
हाल ही में लॉन्च हुई नई Clavis का अब EV वर्जन लॉन्च किया जा सकता है। डिजाइन के मामले में नई Clavis सबसे खराब फैमिली कार है। देखना होगा इसके EV वर्जन के डिजाइन में क्या कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि इसमें , क्रेटा का बैटरी पैक लगाया जा सकता है। फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है।
Mahindra XUV 3X0 EV
महिंद्रा अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी XUV 3X0 का इलेक्ट्रिक अवतार लेकर आ रही है। इसमें 34.5 kWh का बैटरी पैक मिलेगा जो फुल फुल चार्ज में 456 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र कर सकती है। लेकिन इस गाड़ी के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन सेफ्टी फीचर्स की इसमें कोई कमी नहीं रहने वाली। 6 एयरबैग्स तो एंट्री लेवल मॉडल में शामिल किये जाएंगे।
Tata Sierra EV
इस साल अगस्त में Tata Sierra को लॉन्च किया जा सकता है। भारत में नई Sierra को EV, पेट्रोल और डीजल में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। इसे टाटा के Gen2 EV प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। सेफ्टी के लिए नई Sierra में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इसमें लगी बैटरी भी 500km तक की रेंज ऑफर कर सकती है।
Maruti Suzuki e Vitara
मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ‘विटारा’ को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ इस साल भारत में लॉन्च कर सकती है। 49kWh और 61kWh बैटरी पैक होगा। फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। e Vitara का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे,लेवल–2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलेगी। भारत में इसकी कीमत करीब 17 से 18 लाख रुपये तक जा सकती है।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहन का इंश्योरेंस लेने से पहले इन बातों का ध्यान! नुकसान होने से बच जाएंगे
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines