New Hybrid SUV: बीते कुछ सालों से हाइब्रिड कारों की डिमांड देश में तेजी देखने को मिल रही है। माइलेज के मामले में हाइब्रिड कारें, पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों की तुलना में बेहतर माइलेज ऑफर करती हैं। डेली यूज के लिए तो ये सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। हाइब्रिड कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कार कंपनियां भी अब तेजी से इस पर काम कर रही हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही अपकमिंग 3 हाइब्रिड एसयूवी के बारे में…
Hyundai Creta Hybrid
इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में हुंडई मोटर इंडिया अपनी इलेक्ट्रिक क्रेटा को लॉन्च किया था जिसे ग्राहकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब कंपनी हाइब्रिड क्रेटा पर काम कर रही है। जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल का इंटरनल कोडनेम SX3 है। नई क्रेटा में स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा। हाइब्रिड पावरट्रेन में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि कंपनी नई क्रेटा को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ भी उतार सकती है।
Kia Seltos Hybrid
किआ इंडिया भी अपनी पॉपुलर एसूयवी सेल्टोस के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लेकर आ रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई सेल्टोस में एक स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है। सेल्टोस में हाइब्रिड सेटअप के साथ मौजूदा 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
Toyota Hyryder 7-Seater SUV
टोयोटा इस साल या फिर अगले साल अर्बन क्रूजर हायराइडर का 7-सीटर वर्जन लॉन्च कर सकती है। टोयोटा हाइब्रिड एसयूवी ग्रैंड विटारा 7-सीटर मॉडल पर बेस्ड होगी जिसका कोडनेम Y17 है। अब खास बात ये है कि इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का साथ मिलेगा और इसकी माइलेज 30km के पार जा सकती है। हायराइडर 7-सीटर में 1.5-लीटर K15C नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी अब भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही है, आने वाले सालों में इस सेगमेंट का मार्केट शेयर बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Car Offer in February: नई कार पर एक लाख तक का डिस्काउंट, 28 के बाद नहीं मिलेगा मौका
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
9 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines