Upcoming hybrid cars: भारत में हाइब्रिड कारों की डिमांड अब रफ्तार पकड़ रही है। EVs के साथ ही देश में अब हाइब्रिड कारों को पर भी सरकार जोर देने लगी है और कार कंपनियां भी नए मॉडल बाजार में लॉन्च करने जा रही हैं। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से गाड़ियों की माइलेज में जबरदत इजाफा देखने को मिलता है। गाड़ी फ्यूल के साथ एक छोटी बैटरी के साथ मिलकर चलती है। डेली यूज के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन है। यहां हम आपको उन 3 हाइब्रिड SUVs के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो जल्द ही कार बाजार में दस्तक देने जा रही हैं।
Maruti Suzuki Fronx Hybrid
Maruti Suzuki इस साल अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx का हाइब्रिड वर्जन लेकर आ रही है। हाल ही में इसे गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, इसके रियर में “Hybrid” बैज देखा गया है, जिससे पुष्टि होती है कि कंपनी इसे जल्द लॉन्च करेगी। सोर्स के मुताबिक इसकी माइलेज 30km के पार जा सकती है। यह 1.2L पेट्रोल इंजन के साथ आएगी।
Maruti Suzuki Grand Vitara
मारुति सुजुकी की प्रीमियम एसयूवी Grand Vitara फ़िलहाल 5 सीटर में मौजूद है लेकिन अब कंपनी इसका 7 सीटर मॉडल लेकर आ रही है जो एक हाइब्रिड मॉडल होगा, वैसे यह एसयूवी पहले से ही हाइब्रिड में मौजूद है। बताया जा रहा रहा है कि आगामी गाड़ी में नई जनरेशन में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जायेगा। 177.6-वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जा सकता है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder
मारुति सुजुकी के साथ ही टोयोटा भी भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी Urban Cruiser Hyryder का 7-सीटर हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने जा रही है। फिलहाल इसका 5 सीटर हाइब्रिड मॉडल बाजार में उपलब्ध है। नये मॉडल में 177.6-वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा, जो Grand Vitara में भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस गाड़ी की माइलेज 30 किलोमीटर या इससे ज्यादा की रहने वाली है। इसे भी इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
39 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines