Upcoming compact SUV: भारत में सब फोर मीटर या कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। ग्राहक हैचबैक और सेडान छोड़ इसी सेगमेंट में घुस रहे हैं। सेगमेंट काफी बड़ा है और कई नए मॉडल अभी आने बाकी हैं। टाटा मोटर्स अपनी पंच का फेसलिफ्ट लेकर आ रही है तो वहीं रेनो काइगर का नया मॉडल लॉन्च के लिए तैयार है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इन दोनों गाड़ियों में क्या कुछ खास और नया देखने को मिलने वाला है…
Renault Kiger Facelift
भारतीय कार बाजार में Renault Kiger का फेसलिफ्ट मॉडल इस साल लॉन्च किया जा सकता है। इस गाडी को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। Kiger भारत में सबसे असफल गाड़ी रही है। इसकी बिक्री भी बहुत अच्छी नहीं रही। लेकिन माना जा रहा है कि नया मॉडल पहले से बेहतर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Kiger facelift की कीमत थोड़ी ज्यादा रह सकती है।
मौजूदा मॉडल की कीमत की तुलना में नए मॉडल की कीमत में 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक महंगी हो सकती है। इस समय Kiger की कीमत 6.10 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 1.0L का पेट्रोल इंजन मिल सकता है जिसमें टर्बो का भी ऑप्शन मिल सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 48 घंटे में 20000 बुकिंग, आते ही छा गया Ultraviolette का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! Ola, TVS और Bajaj मुश्किल में
Tata Punch facelift
टाटा मोटर्स अब तेजी से अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। इस बार नई पंच में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक नई फेसलिफ्ट पंच के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। मौजूदा मॉडल में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो नए मॉडल में भी लगाया जाएगा।
फीचर्स की बात करें पंच फेसलिफ्ट में 10.25 का मीटर कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड सीटें, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल और सनरूफ जैसे फीचर्स मिल होंगे। सेफ्टी फीचर्स के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग को दिया जा सकता है। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से 20 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। माना जा रहा हुई कि इस बार यह SUV काफी बड़े बदलावों के साथ आ रही है।
यह भी पढ़ें: 5.49 लाख में Maruti Brezza खरीदने का मौका! जानें कहां और कैसे मिलेगी डील
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines