Upcoming electric scooters: भारत में अब पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर काफी महंगे हो चुके हैं। इनकी कीमत एक लाख आ आंकड़ा पार कर चुकी है। यानि अब सस्ते और किफायती पेट्रोल स्कूटर का जमाना जा चुका है। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर बजट में आ रहे हैं। यानी अब पेट्रोल स्कूटर के दाम पर आपको हाई रेंज में इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल जायेंगे। होंडा, टीवीएस और सुजुकी अपने-अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।
Suzuki Burgman EV
भारत में सुजुकी भी अपने पॉपुलर स्कूटर Burgman का इलेक्ट्रिक अवतार लेकर आ रही । है इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल दिसम्बर में लॉन्च किया जा सकता है कंपनी का टारगेट हर साल 25,000 यूनिट्स बेचने का रहेगा यह स्कूटर फिक्स बैटरी के साथ आएगा फिलहाल इसकी बैटरी और रेंज का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसकी रेंज 90km-110km के आस-पास हो सकती है और इसकी कीमत भी करीब एक लाख रूपये तक हो सकती है। Burgman EV के डिजाइन में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
TVS Jupiter EV
टीवीएस मोटर अब जल्दी ही अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। जी हां कंपनी Jupiter EV को ही बाजार में पेश करेगी। सबसे पहले Jupiter EV को अगले साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। यह एक्सपो दिल्ली में 17-22 जनवरी के आयोजित होगा। अगले महीने TVS Motor अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जुपिटर से पर्दा उठाएगी, लेकिन इसकी कीमत का खुलासा मार्च 2025 में होगा।
मौजूदा Jupiter की तुलना में नए EV Jupiter के डिजाइन में नयापन देखने को मिल सकता है। टीवीएस इस नए स्कूटर को डेली यूज़ के हिसाब से तैयार करेगी। फिलहाल इस स्कूटर की कीमत से लेकर इसकी बैटरी और रेंज तक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन माना जा रहा है कि इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और रेंज कंपनी के मौजूदा iqube इलेक्ट्रिक स्कूटर के आसपास हो सकती है।
TVS XL EV
Jupiter EV के अलावा कंपनी XL का इलेक्ट्रिक मॉडल भी बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सोर्स के मुताबिक कंपनी ने इसके लिए दो नाम ट्रेडमार्क किए हैं, जिसमें XL EV और E-XL शामिल है। कंपनी इस नए प्रॉड्क्ट को आगामी 2025 भारत एक्सपो में पेश किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है, ताकि जिसके बाद नए साल की पहली तिमाही मार्च 2025 तक इसका आधिकारिक लॉन्च किया जा सके।
Honda Activa EV
होंडा एक्टिवा का भी इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च होने जा रहा है।बैटरी को छोड़कर यह स्कूटर पूरी तरह से मौजूदा एक्टिवा पर बेस्ड होगा। इस स्कूटर के जरिये कंपनी मास सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करेगी। नये इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश करने के बाद मिड में इसे लॉन्च कर सकती है।
इसे अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा। Honda Activa EV में कंपनी दो बैटरी पैक के साथ आएगा और सिंगल चार्ज पर 100 से 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। होंडा ने कर्नाटक और गुजरात में Activa EV के प्रोडक्शन के लिए अलग सेटअप लगाए हैं। होंडा अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक लाख रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Tata Curvv या Tata Nexon, किस SUV पर लगता है कितना TAX, खरीदने से पहले करें चेक
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines