Affordable Upcoming 7 Seater Cars: एक जामना था जब देश में 7 सीटर कारें काफी महंगी हुआ करती थी, जिसकी वजह से फैमिली क्लास ने इस सेगमेंट दूरी बना ली थी, लेकिन अब समय बदल गया है और सस्ती MPV अब लगभग हर घर की पसंद बनती जा रही हैं। आजकल पूरी फैमिली वीकेंड पर घूमने निकल पड़ती है। कार कंपनियां किफायती 7 सीटर कारों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए नए मॉडल पर काम कर रही हैं। यहां हम आपको जल्द लॉन्च होने वाली सस्ती 7 सीटर कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Maruti Suzuki की कॉम्पैक्ट MPV
Ertiga और XL6 के बाद अब मारुति सुजुकी एक और कॉम्पैक्ट 7 सीटर एमपीवी को भारत में लॉन्च कर सकती है। खास बात ये है कि नए मॉडल की लंबाई 4 मीटर से कम होगी। यह एक किफायती कार होगी जिसमें 1.2L का Z सीरीज पेट्रोल इंजन मिल सकता है। सोर्स के मुताबिक नए मॉडल की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, लेकिन मारुति सुजुकी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
बताया जा रहा है कि कंपनी एक किफायती 7 सीटर मॉडल पर काम कर रही है। नए मॉडल में काफी कुछ फीचर्स मौजूदा नई स्विफ्ट से लिए जा सकते हैं। नए मॉडल कब तक लॉन्च होगा इसकी जानकारी जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
Kia Carens EV
भारतीय कार बाजार में Kia अभी अपनी लोकप्रिय 7 सीटर कार Carens का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कई बार नई Carens EV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खबर ये भी आ रही है कि कंपनी साइरोस ईवी के नाम से भी नया मॉडल बाजार में उतार कर सकती है। सोर्स के मुताबिक ये दोनों मॉडल अगले साल भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं।
फिलहाल Kia Carens का पेट्रोल मॉडल भारत में खूब पसंद किया जा रहा है। खबर ये भी आ रही है कि Carens पेट्रोल का नए अवतार भी अगले साल लॉन्च किया जा सकता है जिसकी कीमत मौजूदा मॉडल से कम रहने की उम्मीद है। हालांकि नए मॉडल के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी अभी तक नहीं मिली है लेकिन जल्दी ही कंपनी टीजर जारी कर सकती है।
Nissan Compact MPV
निसान इंडिया भी अब भारत में एक सस्ती 7 सीटर MPV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जोकि Renault Triber पर बेस्ड होगी। यह 4 मीटर से कम लम्बाई वाली होगी। इसमें 1.0L का पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकते है। नये मॉडल का डिजाइन Magnite जैसा ही होने की उम्मीद है।
इतना ही नहीं इंटीरियर ले आउट और इंजन सेटअप मैग्नाइट से लिए जा सकते हैं। छोटे इंजन और कम लम्बाई के चलते इस नए मॉडल की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। नए मॉडल को इस साल के अंत तक बाजार में पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 600 हॉर्स पावर,12.25 करोड़ कीमत, Rolls-Royce Cullinan की ये 5 खूबियां उड़ा देंगी होश!
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
17 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines