नवंबर 2026 भारतीय ऑटो मार्केट के लिए काफी हलचल वाला महीना रहने वाला है. इस महीने लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV से लेकर किफायती कॉम्पैक्ट EV और फैमिली के लिए प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV तक कई नए मॉडल दस्तक दे सकते हैं. Mercedes-Benz, Denza, Mahindra, JSW Motors, Hyundai और VinFast जैसे ब्रांड नए मॉडल लाने की तैयारी में हैं. इनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये से शुरू होकर 1.10 करोड़ रुपये तक जा सकती है. हालांकि, इनमें से ज्यादातर कारों की लॉन्च डेट और कीमत अभी कंपनियों ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं की है.
नवंबर में गाड़ियां ये हो सकती हैं लॉन्च
Mercedes-Benz GLC Electric
नवंबर में आने वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों में Mercedes-Benz GLC Electric का नाम सबसे ऊपर है. इसे 4 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 80 लाख रुपये हो सकती है, जबकि अनुमानित कीमत 80-85 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है.
GLC Electric के जरिए Mercedes-Benz प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर सकती है. इस SUV में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लग्जरी SUV जैसा प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम कीमत और लॉन्च डिटेल्स कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होंगी.
Denza D9
BYD के प्रीमियम ब्रांड Denza की D9 इलेक्ट्रिक MPV भी नवंबर में भारत आ सकती है. इसे करीब 13 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये हो सकती है, जबकि संभावित प्राइस रेंज 1.00-1.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. Denza D9 का फोकस लग्जरी MPV सेगमेंट पर होगा. इसमें बड़ा और आरामदायक केबिन, प्रीमियम पैसेंजर एक्सपीरियंस और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन इसकी खासियत हो सकते हैं.
Mahindra Thar E
Mahindra Thar E नवंबर की सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक SUV में से एक हो सकती है. इलेक्ट्रिक Thar कॉन्सेप्ट पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका है. कुछ इंडस्ट्री लिस्टिंग में इसकी लॉन्च डेट 15 नवंबर 2026 बताई गई है और कीमत करीब 25 लाख रुपये होने का अनुमान है.
Mahindra Thar E की नवंबर में लॉन्चिंग को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स इसका लॉन्च 2027 तक जाने की बात भी कहती हैं. ऐसे में 15 नवंबर की तारीख को फिलहाल संभावित ही माना जाना चाहिए. प्रोडक्शन मॉडल की सही लॉन्च डेट कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी.
JSW Chery iCar V23
JSW Motors की आगामी इलेक्ट्रिक कारों में iCar V23 भी शामिल है. इसकी भारत में लॉन्चिंग करीब 15 नवंबर को होने की उम्मीद जताई गई है. इसकी अनुमानित कीमत 20-25 लाख रुपये के बीच हो सकती है. iCar V23 का बॉक्सी SUV जैसा डिजाइन इसे दूसरी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कारों से अलग बना सकता है. भारत में इसकी पोजिशनिंग और अंतिम स्पेसिफिकेशंस लॉन्च के करीब आने पर ज्यादा स्पष्ट होने की उम्मीद है.
JSW Jaecoo J5 EV
JSW Jaecoo J5 EV भी नवंबर की संभावित लॉन्च लिस्ट में शामिल है. इस इलेक्ट्रिक SUV की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये हो सकती है. अगर यह तय समय पर भारत आती है, तो कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में ग्राहकों के पास एक और विकल्प जुड़ जाएगा. Jaecoo J5 EV के भारतीय मॉडल की बैटरी, रेंज और अन्य तकनीकी जानकारी अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है. इन डिटेल्स की पुष्टि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी.
Hyundai HE1i Compact EV
Hyundai की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार भी नवंबर के संभावित लॉन्च कैलेंडर में शामिल है. इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है. इस कीमत के साथ यह मास-मार्केट EV सेगमेंट में एक अहम मॉडल हो सकती है. Hyundai HE1i की नवंबर में लॉन्चिंग अभी पूरी तरह पक्की नहीं है. कंपनी की कॉम्पैक्ट EV रणनीति पर नजर रहेगी, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का विकल्प तलाश रहे हैं.
VinFast VF3
VinFast VF3 भी नवंबर में आने वाली संभावित इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है. इसकी लॉन्च डेट 25 नवंबर 2026 बताई जा रही है और कीमत करीब 10 लाख रुपये होने का अनुमान है. VinFast VF3 का छोटा आकार और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे शहरों में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक दिलचस्प विकल्प बना सकता है. हालांकि, भारत में इसकी सफलता कीमत, रेंज, चार्जिंग सुविधाओं और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट जैसे कई पहलुओं पर निर्भर करेगी.
लॉन्च डेट और कीमत अभी अनुमानित
नवंबर 2026 में अगर इन सभी मॉडल्स की एंट्री होती है, तो भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में ग्राहकों के पास पहले से ज्यादा विकल्प होंगे. साथ ही इस बात पर भी ध्यान दें, कि यहां बताई गई लॉन्च डेट और कीमतें इंडस्ट्री लिस्टिंग और उपलब्ध जानकारी के आधार पर अनुमानित हैं. संबंधित कंपनियों ने अभी सभी मॉडल्स की भारत लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसलिए अंतिम कीमत और लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव संभव है.
ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू, देखें 10 शानदार ऑप्शन
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
39 mins agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
5 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
22 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines