Upcoming Cars in December 2025: दिसंबर 2025 कार खरीदारों के लिए बेहद खास और मजेदार होने वाला है. इस महीने एक साथ कई बड़ी, अच्छी और चर्चित कारें इंडियन मार्केट में एंट्री करने जा रही हैं. इलेक्ट्रिक SUV से लेकर पेट्रोल इंजन वाली फ्लैगशिप गाड़ियां और लग्जरी कन्वर्टिबल कार तक, हर सेगमेंट के कस्टमर्स के लिए कुछ न कुछ आने वाला है. अगर आप इस साल के आखिरी महीने में नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये लॉन्च आपकी लिस्ट जरूर मदद कर सकती हैं.
Maruti Suzuki e-Vitara: पहली इलेक्ट्रिक SUV
Maruti Suzuki अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara की कीमतें 2 दिसंबर 2025 को ऑफिशिली घोषित करेगी और इसके बाद या अगली तारीखों पर इसके लॉन्च होने की उम्मीद है. इस कार को से बड़ी उम्मीद इसकी ड्राइविंग रेंज को लेकर है, जो कुछ वेरिएंट्स में करीब 500 किलोमीटर तक बताई जा रही है.
Tata Harrier Petrol: पेट्रोल इंजन में वापसी
वहीं Tata अपनी मस्क्यूलिन Harrier का पेट्रोल वर्जन 9 दिसंबर 2025 को लॉन्च करने वाली है. इस बार इसमें नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है. अभी तक Harrier डीजल इंजन में मिलती थी, लेकिन पेट्रोल मॉडल आने के बाद यह SUV ज्यादा लोगों के बजट और पसंद के दायरे में आ जाएगी.
Tata Safari Petrol: फैमिली SUV अब पेट्रोल में भी
Harrier के साथ ही 9 दिसंबर को Tata Safari Petrol भी लॉन्च होगी. इसमें भी वही नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा. Safari लंबे समय से डीजल वर्जन में मिलती थी, ऐसे में पेट्रोल वर्जन आने से इसकी पहुंच और ज्यादा लोगों तक बढ़ेगी, खासकर उन लोगों तक जो पेट्रोल SUV लेना चाहते हैं.
Next-gen Kia Seltos: दिसंबर में ग्लोबल डेब्यू
दूसरी जनरेशन की Kia Seltos का ग्लोबल लॉन्च 10 दिसंबर 2025 को होना है. इस नई Seltos में प्रीमियम केबिन मिलने है. इंजन ऑप्शन में वहीं पेट्रोल और डीजल यूनिट्स बने रह सकते हैं, जबकि आने वाले टाइम में हाइब्रिड वर्जन भी पेश किए जा सकते हैं.
Mini Cooper Convertible: दिसंबर में स्टाइलिश एंट्री
इधर Mini Cooper Convertible दिसंबर 2025 में भारतीय मार्केट में एंट्री ले सकती है. इसमें Cooper S वैरिएंट में आने की संभावना है. इस कार की खासियत इसका इलेक्ट्रिक सॉफ्ट टॉप होगा, जो सिर्फ 18 सेकंड में खुल जाता है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा और इसकी बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है.
ये भी पढ़ें- इस लग्जरी गाड़ी में विराट कोहली को होटल छोड़ने पहुंचे धोनी, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines