टाटा से लेकर हुंडई तक, इस साल लॉन्च होंगी यह 5 धांसू कार, जानें फुल डिटेल
Edited By Amit Kasana

Upcoming Cars in 2023
Edited By Amit Kasana

Upcoming Cars in 2023
Upcoming Cars in 2023: इंडियन कार बाजार में दिसंबर 2023 तक कई बड़े ब्रांड अपनी नई कार पेश करने वाली हैं। इसमें इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और डीजल कार शामिल हैं। आइए आपको जल्द लॉन्च होने वाली पांच ऐसी कारों के फीचर्स, कीमत और माइलेज आदि के बारे में जानकारी देते हैं।
कंपनी की यह N7X Concept कार है। एलिवेट में सेफ्टी का खास ध्यान रखते हुए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। कार में 6 स्पीड मैनुअल ऑटोमेट्रिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें 1.5L iVTEC पेट्रोल इंजन और 1.5L Atkinson इंजन दो ऑप्शन मिलने का अनुमान है। कार का धाकड़ इंजन 145 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार शुरूआती कीमत 10 लाख एक्स शोरूम में मिलेगी। इसमें हाई बीम लाइट, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन वॉच सिस्टम और एक 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें छह एयरबेग, हिल लॉन्च असिस्टेंट मिलेगा।्र

यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 350 km तक चलेगी। Punch EV में 7 इंच का टच स्क्रीन और ऑटो एसी का फीचर मिलेगा। टाटा पंच ईवी में चारों व्हील में डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इसके इंटीरियर में रोटरी डायल और इलेक्ट्रिोनिक पार्किंग ब्रेक मिलेगा। इसमें दो बैटरी पैक मिलने का अनुमान है। इसकी शुरूआती कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है। नए वर्जन में यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म पर होगी।
यह हाई कैपेसिटी कार होगी। इसमें रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और LED टेललाइट, मिलेगा। कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले है। इसमें 15.1 इंच का टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसमें नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कार में 62 kWh लीथियम-ऑयन बैटरी पैक मिलेगा। यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 412 km तक चलेगी। फास्ट चार्जर विकल्प मिलेगा।

Hyundai Mufasa
हुंडई मुफासा में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है। यह धाकड़ इंजन 160 PS की हाई पावर देता है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। Mufasa में फ्रंट में ग्रिल, बॉडी कलर बंपर मिलेंगे। इसमें LED लाइट्स, डायमंड कट एलॉय, बड़ी विंडो और बूट स्पेस मिनेगा। इसमें 12V का शॉकेट, USB चार्जर पोर्ट, टाइप C पोर्ट और वायरलेस चार्जर पैनल होगा।
हाल ही में इस कार से कंपनी ने पर्दा उठाया है। यह कार नए प्लेटफॉर्म DNGA पर आधारित है। इस कार की लंबाई 4.3 मीटर होगी। इसमें धांसू हाईब्रिड इंजन मिलेगा। कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है। इंडियन मार्केट में यह कार शुरूआती कीमत 11 लाख से 18 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: