जुलाई महीने में ये कार और बाइक मचाएंगी धूम, देखें लिस्ट
Edited By Amit Kasana

Upcoming Cars in July
Edited By Amit Kasana

Upcoming Cars in July
Upcoming Cars and Bikes in July 2023: इंडिया में जुलाई महीने में कई जबरदस्त कार और दमदार बाइक पेश होने वाली हैं। इनमें से कुछ की तो निर्माता कंपनियों ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। आइए आपको बताते हैं इनके नाम, फीचर्स, माइलेज और लॉन्च डेट।

फाइल फोटो
5 जुलाई को कंपनी अपनी शानदार एमपीवी कार को बाजार में पेश करेगी। कार की 25,000 रुपये टोकन अमाउंट पर बुकिंग की जा रही है। कार में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है।Maruti Suzuki Invicto में इंजन के दो कॉन्फिगरेशन हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड मिलेंगे। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होगा। यह 7 सीटर प्रीमियम एमपीवी कार है। कार शुरुआती कीमत 18.55 लाख रुपये से 29.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार में एयरबैग, एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

फाइल फोटो
Hyundai Exter में 18 से 20 kmpl की माइलेज मिलेगी। इस कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। कंपनी की यह माइक्रो एसयूवी कार है। कार की लंबाई करीब 3.8 मीटर है और अनुमान है यह कार 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलेगी। Hyundai Exter में स्टाइलिश, डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स, सी-पिलर के लिए टेक्सचर्ड फिनिश और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट के साथ डुअल-टोन पेंट का विकल्प है। यह पांच सीटर कार है। कार में EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कार में सिंगल पैन सनरूफ मिल सकती है। इसमें डैश कैम मिलेगा, जो सड़क हादसे कम करने और कार चोरी की घटनाओं को कम करने में मददगार होगा।

फाइल फोटो
Harley-Davidson X 440 जल्द ही भारत में पेश होने वाली है। इस जानदार बाइक में 440 cc का धाकड़ इंजन मिलेगा। बाइक 35 bhp की पावर है और यह रेट्रो लुक बाइक है। बाइक को 25 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक कर सकते हैं। रेट्रो लुक बाइक है। जिसका युवाओं में काफी क्रेज रहता है। अनुमान है कि यह नई बाइक की शुरुआती कीमत 2.5 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलेगी। बाइक में 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके फ्रंट में 18 इंच और रियर में 17 इंच का टायर मिलेगा। इसमें मिड-सेट फुटपेग, फ्लैट हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, एलसीडी हैडलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS दिया गया है।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया जुलाई में अपनी धाकड़ कार Mercedes-Benz GLC को लॉन्च करेगी। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों का विकल्प मिलेगा। कंपनी 50,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर इसकी बुकिंग ले रही है। दमदार कार में 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। यह सेंकेंड जनरेशन मॉडल है जिसमें एडवांस फीचर्स और दमदार सेफ्टी फीचर्स मिलने का अनुमान है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: