हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Upcoming Car Launch: तैयार में कर लें बजट! सितंबर-अक्टूबर में आ रही हैं ये कारें, देखें संभावित कीमत और लॉन्च डेट 

त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए. सितंबर और अक्टूबर में कई कंपनियां नई और फेसलिफ्ट कारें लॉन्च करने वाली हैं. यहां जानिए अपकमिंग कारों की लॉन्च डेट और अनुमानित कीमत.

विज्ञापन
सितंबर-अक्टूबर में 10 नई कारें लॉन्च हो सकती है, जिनकी संभावित डेट और कीम सामन आई है. (Image Credit-AI)

त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमेंद हो सकता है. सितंबर और अक्टूबर में भारतीय बाजार में कई नई और फेसलिफ्ट कारें मॉडल शामिल हैं. इनमें Skoda, Volkswagen, Honda, Hyundai, Audi और Volvo जैसे बड़े ब्रांड्स के मॉडल शामिल हैं. खास बात यह है कि लिस्ट में अलग-अलग बजट और सेगमेंट की कारें हैं. जानते हैं अगले कुछ हफ्तों में कौन-कौन सी कारें लॉन्च हो सकती हैं.

18 सितंबर को आएगी Skoda Superb 2026

लिस्ट में सबसे पहले Skoda Superb 2026 का नाम है. इसे 18 सितंबर को लॉन्च किे जाने की उम्मीद है. इसकी संभावित कीमत करीब 50लाख रुपये बताई गई है. इधर इसी दिन Skoda Slavia Facelift भी बाजार में आ सकती है इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये हो सकती है.

25 सितंबर को Volkswagen Virtus Facelift

Volkswagen Virtus के फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए भी सितंबर खास रहने वाला है. Virtus Facelift को 25 सितंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये हो सकती है.

विज्ञापन

6 अक्टूबर को Honda Elevate Facelift

अक्टूबर की शुरुआत Honda Elevate Facelift के साथ हो सकती है. इस मॉडल को 6 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसकी अनुमानित कीमत 11.91 लाख रुपये बताई गई है. फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन और फीचर्स से जुड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

12 अक्टूबर को Volvo की दो प्रीमियम कारें

Volvo 12 अक्टूबर को भारतीय बाजार में दो प्रीमियम कारें ला सकती है. इस दिन Volvo EX90 और Volvo ES90 के लॉन्च होने की उम्मीद है. EX90 की अनुमानित कीमत 1.20 करोड़ रुपये और ES90 की कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये बताई गई है.

विज्ञापन

15 अक्टूबर को Hyundai Bayon की एंट्री

Hyundai Bayon भी अक्टूबर में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. इसे 15 अक्टूबर को लॉन्च किए जानेकी उम्मीद है. इसकी अनुमानिक कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है. इस कीमत के साथ यह कई ग्राहकों के लिए दिलचस्प विकल्प हो सकता है.

16 अक्टूबर को Audi Q3 2026

Hyundai Bayon के ठीक अगले दिन यानी 16 अक्टूबर को Audi Q3 2026 लॉन्च हो सकती है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है. यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी.

विज्ञापन

18 अक्टूबर को आएगी VinFast VF3

इलेक्ट्रिक कार पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए VinFast VF3 पर नजर रहेगी. इसे 18 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है.

25 अक्टूबर को Audi A6 2026

अक्टूबर के आखिर में Audi A6 2026 की एंट्री हो सकती है. इसे 25 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है.

विज्ञापन

कार खरीदने से पहले लॉन्च का करें इंतजार

इन 10 अपकमिंग कारों में बजट और प्रीमियम दोनों सेगमेंट के विकल्प मौजूद हैं. अगर आप त्योहारी सीजन में कार खरीदने वाले हैं तो इनकी लॉन्च डेट और कीमत पर नजर रखना सही रहेगा. हालांकि, सभी लॉन्च डेट और कीमतें अनुमानित हैं. कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद इनमें बदलाव हो सकता है. इसलिए बुकिंग से पहले मॉडल, वेरिएंट, फीचर्स और ऑन-रोड कीमत की पूरी जानकारी जरूर लें.

ये भी पढ़ें- Mahindra Scorpio N में होने वाला है बड़ा बदलाव! टेस्टिंग में दिखी नई SUV, जानें कब होगी लॉन्च

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola