Upcoming Car in April 2026: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अप्रैल 2026 आपके लिए काफी खास साबित हो सकता है. इस महीने ऑटो सेक्टर में एक के बाद एक कई बड़े लॉन्च देखने को मिल सकते हैं. SUV, इलेक्ट्रिक कार और नए वेरिएंट्स हर सेगमेंट में कुछ नया आने वाला है. ऐसे में खरीदारी से पहले यह जान लेना जरूरी है कि इस महीने कौन-कौन सी कारें बाजार में एंट्री करने वाली हैं.

अप्रैल में लॉन्च होंगी ये नई SUV और EV

MG Hector Diesel

MG Hector को जल्द ही डीजल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है. हाल ही में इसका फेसलिफ्ट वर्जन आया था और अब इसमें 2-लीटर डीजल इंजन (170 PS/350 Nm) मिलने की उम्मीद है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा. फीचर्स की बात करें तो इसमें 14-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे फीचर्स पहले से मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

Volkswagen Taigun Facelift

Volkswagen अपनी Taigun का फेसलिफ्ट वर्जन 9 अप्रैल को पेश कर सकती है. डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन हल्के-फुल्के अपडेट इसे फ्रेश लुक देंगे. अंदर की तरफ इंफोटेनमेंट और कम्फर्ट फीचर्स में सुधार देखने को मिल सकता है. इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे, जिसमें 1.0 और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं.

---विज्ञापन---

Maruti Brezza Facelift

Maruti Suzuki Brezza का फेसलिफ्ट वर्जन भी अप्रैल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है. इसमें डिजाइन में छोटे बदलाव और कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. मौजूदा मॉडल में पहले से 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, क्रूज कंट्रोल और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Mercedes-Benz CLA Electric

Mercedes-Benz अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान CLA को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 750 किमी तक की रेंज बताई जा रही है. इसमें 85.5 kWh बैटरी और 272 PS की मोटर मिलेगी. साथ ही इसमें लेटेस्ट MB.OS इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम इंटीरियर भी मिलेगा.

MG Majestor

MG Majestor को पहले ही भारत में पेश किया जा चुका है और अब इसकी बिक्री अप्रैल में शुरू हो सकती है. यह एक प्रीमियम SUV होगी, जिसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, 12-वे पावर सीट्स, मसाज फंक्शन, पैनोरमिक सनरूफ और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें 2-लीटर डीजल इंजन (215 PS/478 Nm) दिया जाएगा.

Toyota Ebella EV

Toyota Ebella EV को अप्रैल के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 49 kWh और 61 kWh बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, जो करीब 543 किमी तक की रेंज दे सकते हैं. इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलेंगे. खास बात इसका बैटरी रेंटल मॉडल है, जिससे शुरुआती कीमत कम हो सकती है.

Nissan Gravite CNG

Nissan अपनी Gravite MPV के CNG वेरिएंट की कीमत अप्रैल के आखिर तक घोषित कर सकती है. यह 1-लीटर पेट्रोल इंजन (72 PS) के साथ आएगी, जिसमें फैक्ट्री फिटेड CNG किट होगी. फीचर्स में 8-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे.

कुल मिलाकर अप्रैल 2026 कार लॉन्च के लिहाज से काफी व्यस्त महीना रहने वाला है. चाहे आप बजट कार ढूंढ रहे हों या लग्जरी EV, हर सेगमेंट में नए ऑप्शन मिलने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- जल्द लॉन्च होंगे Kia Seltos के दो नए वेरिएंट, खरीदने से पहले जान लें क्या बदलने वाला है