Upcoming bikes and Scooter: अगले 6 महीने में टू-व्हीलर बाजार में काफी हलचल मचने वाली है। नए-नए मॉडल दस्तक देने जा रहे हैं। फैमिली क्लास से लेकर यूथ के लिए TVS, रॉयल एनफील्ड और सुजुकी अपने नए मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। ये नए मॉडल करीब हर सेगमेंट को टारगेट करेंगे। अब अगर आप भी एक नए टू-व्हीलर की तलाश में हैं तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
TVS Raider 125 Flex-Fuel
TVS मोटर भारत में जल्द ही अपनी 125cc इंजन वाली बाइक रेडर को फ्लेक्स फ्यूल के साथ लॉन्च करने जा रही है। सोर्स के मुताबिक नया मॉडल इसी साल अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। बाइक की संभावित कीमत 1.10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। बाइक में 125cc का इंजन लगा होगा 11.2hp की पावर और 11.2Nm का टॉर्क देगा। आने वाले समय में अब Flex-Fuel वाली बाइक्स लॉन्च होंगी क्योंकि ये ईको फ्रेंडली हैं।
Suzuki Access 125 Facelift
सुजुकी इस महीने अपना नया Access 125 स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार यह स्कूटर पूरी तरह से बदल जाएगा। नया मॉडल टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। सोर्स के मुताबिक सुजुकी इस बार फैमिली के ज्यादा यूथ को टारगेट करेगी। फेसलिफ्ट सुजुकी एक्सेस में मौजूदा 125cc का इंजन दिया मिलेगा जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देगा।
यह इंजन CVT गियरबॉक्स से लैस होगा। फेसलिफ्ट सुजुकी एक्सेस 125 में नया डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें कुछ अच्छे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। साथ ही इसमें आराम का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसमें नए बॉडी पैनल के साथ रिफ्रेश लुक मिलेगा। इसमें नई हेडलाइट के साथ नई टेललाइट देखने को मिलेगी। इसमें 10 इंच के व्हील्स, ग्रैब रेल, फ्रंट स्टोरेज, लंबी चौड़ी सीट देखने को मिलेगी।
रॉयल एनफील्ड की नई बाइक्स
अगर आप हैवी इंजन वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो रॉयल एनफील्ड अगले कुछ महीनों में 5 नए मॉडल लॉन्च करने जा रही है। नई बाइक्स के जरिये कंपनी यूथ को टारगेट करेगी। जल्द ही आप नई बुलेट 650 को आप देख पाएंगे। यह एक पावरफुल बाइक के रूप में आएगी और इसमें कई बढ़िया फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। सोर्स के मुताबिक नई बाइक में 350 cc इंजन मिल सकता है जो 47 bhp की पावर और 52 Nm का टॉर्क जेनेरेट करेगा। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी।
Classic 350 Bobber
रॉयल एनफील्ड की नई बॉबर क्लासिक 350 भी जल्दी ही लॉन्च होने जा रही है। इस बाइक में 350 cc का इंजन मिल सकता है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनेरेट करेगा। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी। इसका लुक क्लासिक अंदाज में होगा।
Scram 650
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 650 को भी जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाना है। इस बाइक में इंटरसेप्टर 650 का प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जाएगा। इस बाइक के इंजन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। सोर्स के मुताबिक इसके नाम का भी खुलासा नहीं हुआ है।
Guerrilla 450
रॉयल एनफील्ड इस बाइक को Himalayan 450 के प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी। कई बार इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बाइक में सिंगल सीट कन्फ्यूगिरेशन मिल सकता है। रोडस्टर स्टाइल में इस बाइक को लाया जायेगा।
Classic 650 Twin
क्लासिक 650 ट्विन को भी रॉयल एनफील्ड जल्दी ही लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक में लगा इंजन दमदार हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाइक कंपनी की इंटरसेप्टर 650 से बेहतर होगी।
यह भी पढ़ें: इन 5 SUVs को घर लाने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, किसी पर 3 तो किसी पर 14 महीने की वेटिंग
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
47 mins agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines