भारतीय कार बाजार में एक समय ऐसा भी था जब 7 सीटर कार या एसयूवी के ग्राहक बहुत कम हुआ करते थे। लेकिन धीरे-धीरे यह सेगमेंट कॉम्पैक्ट और किफायती होता चल गया और डिमांड बढ़ने लगी। अब हाल ये है कि कार बाजार में 7 सीटर वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है जिसे देखते हुए नये-नये मॉडल लॉन्च होने जा रहे हैं। बड़ी फैमिली को ध्यान में रखते हुए कार कंपनियां भी इसी सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं। मारुति सुजुकी और MG मोटर अब अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। आइये जानते हैं जल्द लॉन्च होने वाली इन 7 सीटर एसयूवी के बारे में..
MG Majestor- 7 सीटर
MG ने इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी 7 सीटर एसयूवी Majestor से पर्दा उठाया था। नई एमजी मैजेस्टर साइज में काफी बड़ी है और यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची है। इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है। इसमें 2.0 L का डीजल इंजन मिलेगा। यह शहर की सड़कों और उबड़-खाबड़ रास्तों, दोनों पर आसानी से चल सकती है। यह 4X4 व्हील के साथ आयेगी। इसकी संभावित कीमत 46 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। भारत में इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है यह उबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से चल सकती है।
Maruti Grand Vitara– 7 सीटर
भारत में अब 7 सीटर मारुति ग्रैंड विटारा का बड़ी ही बेसब्री से किया जा रहा है। इस गाड़ी के जरिये बड़ी फैमिली को टारगेट किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले महीने या फिर मई में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें मौजूदा 5 सीटर ग्रैंड विटारा का इंजन मिल सकता है। खास बात ये है कि नया मॉडल हाइब्रिड होगा। Hyundai Alcazar और MG Hector Plus से इसका मुकाबला होगा। इंजन की बात करें तो इसमें भी वही 1.5L का इंजन मिलेगा जो मौजूदा 5 सीटर ग्रैंड विटारा में दिया गया है। भारत में 7 ग्रैंड विटारा की कीमत 12-14 लाख के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें: हुंडई और टोयोटा की बड़ी तैयारी! अब आएंगी ज्यादा माइलेज वाली SUV, मारुति ग्रैंड विटारा से होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines