---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

थोड़ा कीजिए इंतजार! अप्रैल में धमाल मचाने आ रही हैं 7 सीटर SUV, कीमत लीक

अगर आप भी अपनी बड़ी फैमिली के लिए एक नई 7 सीटर एसयूवी की तलाश में हैं तो जल्द ही भारत में दो दमदार मॉडल लॉन्च होने जा रहे हैं। यहां हम आपको एमजी और मारुति सुजुकी की गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं ...

---खबर नीचे जारी है---

भारतीय कार बाजार में एक समय ऐसा भी था जब 7 सीटर कार या एसयूवी के ग्राहक बहुत कम हुआ करते थे। लेकिन धीरे-धीरे यह सेगमेंट कॉम्पैक्ट और किफायती होता चल गया और डिमांड बढ़ने लगी। अब हाल ये है कि कार बाजार में 7 सीटर वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है जिसे देखते हुए नये-नये मॉडल लॉन्च होने जा रहे हैं। बड़ी फैमिली को ध्यान में रखते हुए कार कंपनियां भी इसी सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं। मारुति सुजुकी और MG मोटर अब अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। आइये जानते हैं जल्द  लॉन्च होने वाली इन 7 सीटर एसयूवी के बारे में..

---खबर नीचे जारी है---

MG Majestor- 7 सीटर

MG ने  इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी 7 सीटर एसयूवी Majestor से पर्दा उठाया था। नई एमजी मैजेस्टर साइज में काफी बड़ी है और यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची है। इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है। इसमें 2.0 L का डीजल इंजन मिलेगा। यह शहर की सड़कों और उबड़-खाबड़ रास्तों, दोनों पर आसानी से चल सकती है। यह 4X4 व्हील के साथ आयेगी। इसकी संभावित कीमत 46 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। भारत में इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है यह उबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से चल सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

Maruti Grand Vitara– 7 सीटर

---खबर नीचे जारी है---

भारत में अब 7 सीटर मारुति ग्रैंड विटारा का बड़ी ही बेसब्री से किया जा रहा है। इस गाड़ी के जरिये बड़ी फैमिली को टारगेट किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले महीने या फिर मई में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें मौजूदा 5 सीटर ग्रैंड विटारा का इंजन मिल सकता है। खास बात ये है कि नया मॉडल हाइब्रिड होगा। Hyundai Alcazar और MG Hector Plus से इसका मुकाबला होगा। इंजन की बात करें तो इसमें भी वही 1.5L का इंजन मिलेगा जो मौजूदा 5 सीटर ग्रैंड विटारा में दिया गया है। भारत में 7 ग्रैंड विटारा की कीमत 12-14 लाख के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें: हुंडई और टोयोटा की बड़ी तैयारी! अब आएंगी ज्यादा माइलेज वाली SUV, मारुति ग्रैंड विटारा से होगा मुकाबला

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 27, 2025 04:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola