नकली हेलमेट पहनना ना सिर्फ अपराध है बल्कि यह आपके सिर को भी सेफ्टी नहीं देता। सड़क यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाया है। अब अगर कोई नकली या गैर-मानक (Non-BIS) हेलमेट पहनते हुए पकड़ा गया, तो उसका चालान ही नहीं कटेगा बल्कि FIR भी का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल सरकार ने कदम राज्य में हो रहे सड़क हादसों और मौतों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उठाया गया है। क़ानून सख्त होगा तभी लोग नकली हेलमेट इस्तेमाल करना बंद कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल (2024) उत्तर प्रदेश में 46,000 सड़क हादसे हुए, जिनमें 24,000 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इतने बड़े आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए UP सरकार ने सख्त एक्शन लेने का निर्णय लिया है।
नकली हेलमेट के धंधे पर सीधा हमला
2WHMA के अध्यक्ष और स्टीलबर्ड हेलमेट्स के एमडी निदेशक राजीव कपूर ने राज्य की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए इसे “ऐतिहासिक निर्णय” बताया, “उत्तर प्रदेश ने फर्जी और खराब गुणवत्ता वाले हेलमेट के उपयोग को खत्म करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो सड़कों पर मौत का कारण बन रहे थे। यह निर्णायक कार्रवाई न केवल जानों की रक्षा करती है, बल्कि नकली उत्पादकों और लापरवाह निर्माताओं के लिए एक मजबूत संदेश भी भेजती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन आयुक्त बी.एन. सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और नकली हेलमेट के धंधे पर सीधा हमला किया है। राजीव कपूर ने नकली और घटिया क्वालिटी के हेलमेट्स को “खामोश हत्यारे” कहा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का यह सख्त रुख न सिर्फ गलत हेलमेट बनाने वालों को चेतावनी है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी यह संदेश देता है कि सिर्फ BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) द्वारा प्रमाणित हेलमेट ही सड़कों पर मान्य हैं।
जागरूकता जरूरी
जानकारी के लिए बता दें कि 2WHMA लंबे समय से घटिया, कम गुणवत्ता वाले, अप्रमाणित हेलमेट से होने वाले खतरे को उजागर करता आ रहा है। राजीव कपूर का मानना है कि कानून के सख्त होने के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: नई Jeep Compass की तस्वीरें हुईं वायरल, जल्द हो सकती है लॉन्च
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
8 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
9 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
13 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines