---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

अनोखे डिजाइन और हाई ड्राइविंग रेंज, इन E Bikes पर फिदा हुए लोग, जानें डिटेल्स

E Bikes: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के बाद मार्केट में ई बाइक का बड़ा क्रेज है। इसी कारण टू व्हीलर निर्माता एक के बाद एक बाजार में ई बाइक्स को पेश कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ ई बाइक में कंपैरिजन कर उनके फीचर्स के बारे में बताएंगे। जिससे आप यह तय कर सकें की […]

---विज्ञापन---

E Bikes: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के बाद मार्केट में ई बाइक का बड़ा क्रेज है। इसी कारण टू व्हीलर निर्माता एक के बाद एक बाजार में ई बाइक्स को पेश कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ ई बाइक में कंपैरिजन कर उनके फीचर्स के बारे में बताएंगे। जिससे आप यह तय कर सकें की निकट भविष्य में आपके लिए कौन सी E Bike बेहतर है? E Bikes में खास बात यह होती है कि इन्हें चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। इनका रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना पड़ता। इन्हें पैडल और बैटरी दोनों से चला सकते हैं।

सिंगल चार्ज में 240 Km की रेंज 

ASYNC ने अपनी ई बाइक A1 पेश की है। इस E-Bike में 1200 W की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। यह 56 Kmph की टॉप स्पीड देती है। इसमें 20 इंच के बड़े टायर दिए गए हैं। यह ई बाइक 1.55 लाख रुपये में मिलेगी। यह बाइक सिंगल चार्ज में 240 Km की रेंज देती है। इसमें रिमूवेबल बैटरी दी है। ई बाइक में 1920 Wh की बैटरी है। कंपनी ने इसे ‘T’ शेप फ्रेम पर बनाया है। यह करीब 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसके standard वेरिएंट में 4.0 इंच का LCD डिस्प्ले और प्रो वेरिएंट में 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Lamborghini Urus S: Turbocharged इंजन और लग्जरी फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

फुल चार्ज होने पर लगभग 193 km तक चलेगी

Dost ने ई बाइक Crate Cargo पेश की है। यह बाइक 200 किलोग्राम वजन बड़ी आसानी से उठा सकती है। इसमें सिंगल और डबल दो बैटरी पैक में उपलब्ध है। यह सिंगल बैटरी 4,10,175 लाख रुपये में बाजार में मिलती है। इसमें मल्टी कलर LCD स्क्रीन है। जिसमें राइडिंग मोड और कवर्ड डिस्टेंस डाटा दिखता है। इस बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 193 km तक चलेगी।

---विज्ञापन---

इसमें 750 W की मोटर दी गई है

इसमें Enviolo CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें ब्रेक लाइट, टेललाइट और किकस्टैंड मिलेगा। इसे खासकर सामान लोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसे रियर-फोकस कार्गो डिजाइन दिया गया है। इसमें 750 W की मोटर दी गई है। जो 125 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बैटरी के अलावा इसमें पैंडल दिए गए हैं। एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ इसमें रियर बास्केट और फ्रंट रैक दिया गया है।

और पढ़िए – दोगुनी हुई EV Cars की बिक्री, TATA रेस में सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट 

---विज्ञापन---

हैंडलबार पर LCD स्क्रीन मिलता है

E-Bike Eunorau Flash सिंगल चार्ज में करीब 350 Km की ड्राइविंग रेंज देती है। यह बाइक 200 Kg वजन लेकर बड़ी आसानी से ऊंचाई पर भी चढ़ सकती है। इसमें 3 वेरिएंट आते हैं। E-Bike की बैटरी फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है। इसमें हैंडलबार पर LCD स्क्रीन मिलता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, फ्रंट में हाइड्रोलिक सस्पेंशन, रियर में स्प्रींग बेस्ड सस्पेंशन मिलता है।

वजन महज 42 kg

इनमें कंपनी ने 750 से 1000 W तक की मोटर का विकल्प देती है। इसे बैटरी व पैडल दोनों से चलाया जा सकता है। इसमें 2,808 Wh की क्षमता का बैटरी पैक है। ई बाइक में एल्युमिनियम फ्रेम है। जिससे इसका वजन महज 42 kg है। फिलहाल कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च करने की डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है भारत में यह शुरूआती कीमत 1.22 लाख रुपये में मिलेगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 15, 2023 01:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola