Ultraviolette X47 Crossover: प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ultraviolette ने भारत में अपनी नई X47 Crossover बाइक लॉन्च कर दी है. यह बाइक तकनीकी और फीचर्स की हिसाब से बेहद बेस्ट है और इलेक्ट्रिक बाइक सेग्मेंट में अलग पहचान देती है. बाइक की कीमत 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि शुरुआती 1,000 कस्टमर्स के लिए इसे 2.49 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है. बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से केवल 999 रुपये में की जा सकती है.
डिजाइन और स्टाइल
X47 Crossover, जैसा कि नाम से पता चलता है, एडवेंचर टू-रिंग बाइक और स्ट्रीट नैकेड का कॉम्बिनेशन है. यह F77 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, लेकिन इसका चेसिस और सब-फ्रेम अलग है. बाइक में आकर्षक ‘बीक-स्टाइल’ फेंडर, स्कल्प्टेड टैंक और रेक्ड टेल सेक्शन के साथ कास्ट एल्यूमिनियम सब-फ्रेम दिया गया है.
ये तीन रंगों में अवेलेबल है- Laser Red, Airstrike White और Shadow Black. इसके अलावा, Desert Wing वेरिएंट में रियर लगेज रैक और सॉफ्ट/हार्ड पैनियर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं.
टेक्नोलॉजी और फीचर्स
X47 Crossover का सबसे बड़ा आकर्षण इसका UV Hypersense राडार टेक्नोलॉजी है. यह ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज असिस्ट, ओवरटेक अलर्ट और रियर कोलिजन वार्निंग जैसी सुविधाएं देता है. इसके साथ ही बाइक में डुअल इंटीग्रेटेड कैमरे भी हैं, जो डैश-कैम का काम करते हैं. आप चाहें तो डुअल डिस्प्ले ऑप्शन चुन सकते हैं, जो रियल-टाइम फ्रंट और रियर कैमरा फीड दिखाता है.
परफॉर्मेंस और बैटरी
बाइक में इलेक्ट्रिक मोटर है जो 40bhp पावर और 100Nm पीक टॉर्क देती है. 0-60kmph की स्प्रिंट 2.7 सेकंड में पूरी होती है और 0-100kmph की स्पीड 8.1 सेकंड में. इसकी टॉप स्पीड 145kmph है. X47 Crossover में दो बैटरी ऑप्शन है- 7.1kWh और 10.3kWh, जो क्रमशः 211km और 323km की रेंज देती हैं. बाइक के साथ इंटीग्रेटेड चार्जर भी आता है.
सेफ्टी और कंट्रोल फीचर्स
बाइक में तीन लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, नौ लेवल ब्रेक रीजेनेरेशन, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS और कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है. ये फीचर्स सिटी राइडिंग से लेकर लंबी एडवेंचर ट्रिप्स तक सुरक्षित और संतुलित राइडिंग सुनिश्चित करते हैं.
बुकिंग और डिलीवरी
Ultraviolette X47 Crossover की बुकिंग आशुरू हो चुकी है. बाइक की डिलीवरी अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. शुरुआती 1,000 ग्राहक स्पेशल प्राइस का लाभ उठा सकते हैं.
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
10 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
14 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
19 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
21 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines