Ultraviolette X-47 Battery Subscription: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दुनिया तेजी से बदल रही है. अब तक Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों में देखने को मिलता था, लेकिन अब यह कॉन्सेप्ट बाइक सेगमेंट में भी पहुंच गया है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Ultraviolette ने अपनी नई एडवेंचर-टूरिंग बाइक X-47 के लिए Battery Flex नाम से बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया है. इस मॉडल के तहत ग्राहक बाइक को अलग से खरीद सकते हैं और बैटरी के लिए हर महीने सब्सक्रिप्शन देना होगा. इससे बाइक खरीदने की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है.
Battery Flex प्लान से कम होगी शुरुआती कीमत
Ultraviolette ने X-47 मोटरसाइकिल के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल पेश किया है, जिसे कंपनी ने “Battery Flex” नाम दिया है. इस प्लान के तहत ग्राहक बाइक को 1,49,000 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं, जबकि बैटरी के लिए उन्हें हर महीने 2,499 रुपये का सब्सक्रिप्शन देना होगा. बैटरी पैक पर कंपनी 5 साल की वारंटी भी दे रही है. इस व्यवस्था में बाइक का चेसिस खरीदार के नाम हो जाता है, जबकि बैटरी को सब्सक्रिप्शन मॉडल पर इस्तेमाल किया जाता है.
Ecofy के साथ की साझेदारी
इस नई पहल को आसान बनाने के लिए Ultraviolette ने Ecofy नाम की एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के साथ साझेदारी की है. Ecofy ऐसी परियोजनाओं को बढ़ावा देती है जो पर्यावरण के लिए बेहतर मानी जाती हैं. इस सहयोग का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को पहुंचाना और खरीद प्रक्रिया को सरल बनाना है.
एडवेंचर-टूरिंग डिजाइन के साथ आई X-47
डिजाइन की बात करें तो Ultraviolette X-47 एक एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल के तौर पर पेश की गई है. पहली नजर में इसका हेडलैंप कंपनी की F77 बाइक से प्रेरित दिखाई देता है. बाइक में एंगुलर बॉडी डिजाइन, सिंगल-पीस सीट और कास्ट एल्युमिनियम चेसिस दिया गया है. लंबी राइड के दौरान हवा के असर को कम करने के लिए इसमें विंडस्क्रीन भी लगाया गया है. कंपनी ने इसके लाइनअप में Desert Wing एडिशन भी शामिल किया है.
एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स
X-47 में कंपनी ने कई आधुनिक तकनीकी फीचर्स दिए हैं. इसमें UV Hypersense नाम का रडार-आधारित असिस्ट सिस्टम मिलता है, जो सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा. यह सिस्टम सामने की ओर 150 डिग्री और पीछे की ओर 68 डिग्री का व्यू देता है और लगभग 200 मीटर तक की दूरी को ट्रैक कर सकता है. इसके जरिए रियर कोलिजन अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट और ओवरटेक वार्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा बाइक में ड्यूल-चैनल ABS, चार लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल, नौ लेवल की रीजनरेटिव ब्रेकिंग, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टो अलर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
Ultraviolette X-47 में 10.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. यह मोटर 40 hp की पावर और व्हील पर 610 Nm का टॉर्क पैदा करती है. कंपनी के मुताबिक यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 323 किलोमीटर तक की IDC रेंज दे सकती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह बाइक 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 8.1 सेकंड में पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 145 किमी/घंटा बताई गई है.
चार्जिंग सिस्टम
बाइक में 1.6 kW का ऑनबोर्ड एयर-कूल्ड चार्जर दिया गया है. यह चार्जिंग सिस्टम सर्ज प्रोटेक्शन और अर्थ लीकेज प्रोटेक्शन जैसी सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है, जिससे चार्जिंग के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है.
ये भी पढ़ें- लॉन्च हुई देश की सबसे महंगी मेड इन इंडिया वेन, चलती-फिरती लाउंज है ये गाड़ी, जानें टॉप 5 फीचर्स
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines