Ultraviolette New Bikes: Ola इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपनी हाई परफॉरमेंस ई-बाइक्स की नई रेज को लॉन्च किया था, लेकिन अब ओला को कड़ी टक्कर देने के लिए Ultraviolette भारत में 5 मार्च को बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी एक साथ कई नए मॉडल बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी की ओर से किस तरह के मॉडलों को लाया जाएगा इस बारे में अभी तक बहुत ज्यादा जानकारी नही मिली है।
कई नए मॉडल होंगे लॉन्च
Ultraviolette टू-व्हीलर सेगमेंट में कई नए वाहनों को लाएगी। कंपनी की ओर से 5 मार्च 2025 को कई बड़े ऐलान किये जाएंगे जहां कंपनी अपनी नई बाइक्स के बारे में जानकारी देगी। 5 मार्च को कंपनी एक साथ सभी बाइक्स को बाजार में पेश नहीं करेगी बल्कि इनको अलग अलग फेज में लॉन्च किया जाएगा। अल्ट्रावायलेट की ओर से जारी की गई फोटो में 6 बाइक्स को दिखाया गया है। इनमें से 5 बाइक्स और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है। लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई कि वह किस सेगमेंट में किस मॉडल को उतारा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Toyota New Electric car: टोयोटा ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक कार की झलक, इस दिन होगी लॉन्च
अल्ट्रावायलेट, बजट सेगमेंट से लेकर लग्जरी सेगमेंट तक के वाहन को लॉन्च करेगी। इनमें F77 जैसे फीचर्स और तकनीक को दिया जा सकता है। साथ ही कई नए फीचर्स के साथ इनको ऑफर किया जाएगा। अल्ट्रावायलेट की ओर से बाजार में फिलहाल F77 जैसी हाई परफॉरमेंस बाइक को ऑफर किया जाता है।
इसके अलावा कंपनी की ओर से कई सेगमेंट में नए वाहनों को लाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें स्कूटर और बाइक शामिल होंगे। अल्ट्रावायलेट के नए मॉडल Ola, Ather, TVS, Bajaj, Revolt और Oben जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देंगे। आपको बता दें कि अल्ट्रावायलेट में 7 साल पहले F77 इलेक्ट्रिक बाइक से अपना सफर शुरू किया था। कंपनी ने बताया कि हमने बाइक की बैटरी, मोटर और सेफ्टी पर काफी काम किया है, जिससे हमारा आधार काफी ज्यादा मजबूत हुआ है।
यह भी पढ़ें: Maruti Brezza भी मिलेगी CSD पर, सिर्फ 14% लगेगा GST, इतनी होगी बचत
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines