Ultraviolette Tesseract Electric Scooter: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ultraviolette ने अपना पहला हाईटेक इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। इस नये मॉडल का नाम “Tesseract” रखा है। इस नये स्कूटर में कई एडवांस फीचर्स को शामिल किया है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 100 रुपये के खर्च में 500km चलेगा। आइये जानते हैं इस स्कूटर के फीचर्स से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में…
कीमत
अल्ट्रावायलेट ने पहली बार टेसेरैक्ट के साथ भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट मे कदम रखा है। टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत केवल 1.20 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी प्राइस) रखी है जो पहले 10,000 ग्राहकों को मिलेगी, उसके बाद इसकी कीमत 1.45 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होगी।
261km की रेंज
Ultraviolette Tesseract को फुल चार्ज मे 261 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, जो IDC क्लेम्ड रेंज है। इसमें 20 hp की पावर देने के लिये इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यह स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा है।
डिजाइन और फीचर्स
इस नये इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract को भी फाइटर जेट से इंस्पायर्ड होकर डिजाइन किया है। इसमें फ्रंट एप्रन के साथ-साथ बॉडी के बाकी हिस्सों पर शार्प कट और क्रीज हैं और ये फ्लोटिंग DRL और डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ आता है। इसमें 3 कलर ऑप्शन सकेंगे। फीचर्स की बात करें तो नये Tesseract के विंडस्क्रीन, 7-इंच TFT टचस्क्रीन, 34-लीटर अंडरसीट 14-इंच के व्हील्स के साथ फ्रंट और रियर रडार तकनीक, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ओवरटेक अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट, रियर कोलीजन अलर्ट, इंटीग्रेटेड डैशकैम और हैंडलबार पर हैप्टिक फीडबैक जैसे फीचर्स दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Volvo XC90: दुनिया की सबसे सुरक्षित कार की भारत में एंट्री, कीमत 1.02 करोड़
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
18 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
23 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines