हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

500km की रेंज सिर्फ 100 रुपये में, Ultraviolette के इस स्कूटर की डिलीवरी इस दिन होगी शुरू

Ultraviolette Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज मे 261 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, जो IDC क्लेम्ड रेंज है। इसमें 20 hp की पावर देने के लिये इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यह स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा है।

विज्ञापन
Ultraviolette Tesseract Electric Scooter File Photo

अगर आप एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में है जो प्रीमियम होने के साथ लंबी रेंज भी मिले तो Ultraviolette का Tesseract स्कूटर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इस स्कूटर ने आते ही बाजार में अपनी धाक जमा दी थी। टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.20 लाख रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत में लाया गया था। यह कीमत केवल 10 हजार ग्राहकों के लिए ही थी। अब इसकी बुकिंग्स क्रॉस हो गई है और इसकी कीमत 1.45 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं इस पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर, डिजाइन और रेंज के बारे में

12 यूनिट्स में 500 km की रेंज

Ultraviolette Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज मे 261 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, जो IDC क्लेम्ड रेंज है। इसमें 20 hp की पावर देने के लिये इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यह स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 100 रुपये के खर्च में 500km चलेगा। यह एक हाईटेक इलेक्ट्रिक स्कूटर है और अभी तक ऐसा स्कूटर बाजार में उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें: नई Tata Sierra की लॉन्चिंग पर आया नया अपडेट! जानें अब कब होगी लॉन्च

डिजाइन और फीचर्स

Ultraviolette Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को फाइटर जेट से इंस्पायर्ड होकर डिजाइन किया है। इसमें फ्रंट एप्रन के साथ-साथ बॉडी के बाकी हिस्सों पर शार्प कट और क्रीज हैं और ये फ्लोटिंग DRL और डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ आता है। इसमें 3 कलर ऑप्शन सकेंगे।फीचर्स की बात करें तो नये Tesseract के विंडस्क्रीन, 7-इंच TFT टचस्क्रीन, 34-लीटर अंडरसीट 14-इंच के व्हील्स के साथ फ्रंट और रियर रडार तकनीक, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ओवरटेक अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट, रियर कोलीजन अलर्ट, इंटीग्रेटेड डैशकैम और हैंडलबार पर हैप्टिक फीडबैक जैसे फीचर्स दिए हैं।

इस समय भारत में अभी तक ऐसा कोई स्कूटर नहीं आया जो इस स्कूटर को टक्कर दे सके। इस स्कूटर की बुकिंग जारी है। अगले साल मार्च में इस स्कूटर की डिलीवरी शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! 500km रेंज के साथ Tata Harrier EV इस दिन होगी लॉन्च, मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें