Ev Bikes: इंडियन मार्केट में हमेशा से कम खर्च पर ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिलों को पसंद किया जाता रहा है। बाइक राइडर्स से पूछें तो इस कड़ी में Bajaj Platina और Hero Splendor का नाम सबसे पहले आता है। अब माइलेज में इन बाइकों को चुनौती देने के लिए हाल ही में एक इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में लॉन्च हुई है। हम बात कर रहे हैं Ultraviolette F77 की।
Ultraviolette F77 तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध
इस बाइक के तीन वेरिएंट एयरस्ट्राइक, शैडो और लेजर हैं। F77 STD की बात करें तो इसे घर ले जाने के लिए आपको हर महीने महज 10941 रुपये देने होंगे। bikedekho वेबसाइट के मुताबिक बाकी की रकम आपको तीन साल में केवल 6 फीसदी ब्याज दर पर देनी होगी। इस लोन स्कीम में आपको केवल 40000 डाउन पेमेंट देनी होगी। Ultraviolette F77 की कीमत ऑन रोड 399632 लाख रुपये है। यहां बता दें कि डाउन पेमेंट और लोन अवधि को बदलने का ऑप्शन है। फिर इसके अनुसार मासिक किस्त बदल जाएगी।
Ultraviolette F77
बाइक महज 7.8 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती है
इस स्पोर्ट्स ई बाइक की डिलीवरी शुरू हो गई है। कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं।अलग-अलग वेरिएंट 3.80 से 5.50 लाख रुपये एक्स शोरुम कीमत पर बाजार में उपलब्ध है। बाइक की बैटरी फुल चार्ज होने में पांच घंटे का समय लेती है। Ultraviolette F77 सिंगल चार्ज में 307 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है। बाइक महज 7.8 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती है। इतना ही नहीं इसकी टॉप स्पीड 152 किमी प्रतिघंटा है। बाइक में 10.3 kWh का बैटरी पैक दिया जा रहा है। जिसमें 32000 पावर की मोटर लगी है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines