Ultraviolette F77 Mach 2 Launch: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लॉन्च होने का सिलसिला जारी है। टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में बाइक्स लॉन्च हो रही हैं। अगर आप प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो बेंगलुरु बेस्ड ईवी निर्माता कंपनी अल्ट्रावॉयलेट (Ultraviolette ) ने भारत में अपनी F77 इलेक्ट्रिक बाइक का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है।
कंपनी ने इसे F77 Mach 2 नाम दिया है। ग्राहकों के लिए यह दो वेरिएंट्स – F77 Mach 2 और F77 Mach 2 Recon में उपलब्ध होगी। आइये जानते हैं इसकी कीमत और रेंज के बारे में…
कीमत और डिलीवरी
नई Ultraviolette F77 Mach 2 की एक्स-शो रूम कीमत 2.99 लाख रुपये है। लेकिन ये इंट्रोडक्टरी प्राइस है और पहले 1,000 ग्राहकों के लिए लागू है। आप सिर्फ 5,000 रुपये में बाइक को बुक कर सकते हैं। इन बाइक्स की डिलीवरी मई 2024 में शुरू होगी। अब इस कीमत में आपको क्या-क्या फीचर्स मिल रहे हैं आइये जानते हैं।
बैटरी और रेंज
नई Ultraviolette F77 Mach 2 दुनिया की सबसे फ़ास्ट सुपर इलेक्ट्रिक बाइक है। 10.3 kWh बैटरी पैक दिया है, जो 40 bhp की पावर 100Nm का टॉर्क जनरेट करती है। सिर्फ 2.8 सेकंड्स में यह बाइक 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और 7.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
इसकी टॉप स्पीड 155 Kmph है। लेकिन अब ये स्टैंडर्ड और रिकॉन वर्जन के लिए क्रमशः 211km और 323km की IDC claimed रेंज ऑफर करती है। इस बाइक में 3 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया है।
इस इलेक्ट्रिक बाइक में एक बड़ा TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 41mm फ्रंट फॉक्स और रियर में मोनोशॉक मिलता है। इसके फ्रंट टायर में सिंगल 320mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। इस बाइक में आपको 17 इंच के टायर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: होंडा की इस कार में बच्चे बिलकुल भी नहीं सुरक्षित, सेफ्टी में निकली जीरो
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines